विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2017

पीएम मोदी और इटली के प्रधानमंत्री के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत, 6 समझौतों पर हुए दस्तखत -10 खास बातें

पीएम मोदी ने कहा कि भारत-इटली व्यापार संबंधों के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं.

पीएम मोदी और इटली के प्रधानमंत्री के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत, 6 समझौतों पर हुए दस्तखत -10 खास बातें
इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेंटिलोनी और पीएम नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली:
  1. मोदी-जेंटिलोनी की मुलाकात के बाद दोनों पक्षों ने रेलवे सेक्टर की सुरक्षा, ऊर्जा और आपसी निवेश बढ़ाने समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग गहन करने के लिए छह समझौतों पर दस्तखत किए.
  2. दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. वहीं, इटली की ट्रेड एजेंसी और इन्वेस्ट इंडिया के बीच आपसी सहयोग को लेकर एक अन्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए.
  3. भारत-इटली कूटनीतिक रिश्तों के 70 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और इटली के विदेशी मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय के बीच तीसरे एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए.
  4. इटली के विदेशी मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय की प्रशिक्षण इकाई तथा भारत के विदेश मंत्रालय के विदेश सेवा संस्थान के बीच चौथे एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. भारत और इटली के बीच सांस्कृतिक सहयोग पर एक कार्यकारी प्रोटोकॉल पर भी हस्ताक्षर किए गए.
  5. इटली यूरोपीय संघ में भारत का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2016-17 में दोनों के बीच 8.79 अरब डॉलर का कारोबार हुआ.
  6. भारत से इटली को 4.90 अरब डॉलर का निर्यात हुआ, वहीं उसने इटली से 3.89 अरब डॉलर का आयात किया. वित्त वर्ष 2017-18 के पहले चार महीने में दोनों देशों का व्यापार 3.22 अरब डॉलर तक पहुंच गया.
  7. प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के पहले जेंटिलोनी ने अपनी यात्रा को दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर बताया. इतालवी प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी जेंटिलोनी से मुलाकात की और साझा हितों के मुद्दों पर चर्चा की.
  8. साल 2012 में केरल के समुद्रतट के पास दो भारतीय मछुआरों की कथित तौर पर हत्या के मामले में एनरिका लेक्सी नामक जहाज पर सवार इटली के दो मरीनों- लातोरे मासिमिलियानो और सल्वातोरे गिरोने की गिरफ्तारी के बाद भारत और इटली के कूटनीतिक संबंध बुरी तरह प्रभावित हुए थे.
  9. इटली ने तब दावा किया था कि जहाज अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में था और यह मामला समुद्री कानून के अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण के अधिकार क्षेत्र में ही आता है. वह अंतरराष्ट्रीय अदालत में भी गया.
  10. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लातोरे मेडिकल ग्राउंड पर सितंबर, 2014 में इटली लौट गया, वहीं गिरोने को मई 2016 में वापसी की अनुमति दी गई. वे दोनों अभी इटली में हैं और उनके बारे में हेग स्थित मध्यस्थता अदालत के फैसले का इंतजार है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India-Italy Relations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com