विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2023

इसरो गगनयान मिशन के लिए 3 और परीक्षण उड़ानें आयोजित करेगा

अंतरिक्ष विभाग के सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सोमनाथ ने कहा, ‘‘गगनयान मिशन का पहला परीक्षण वाहन उड़ान 21 अक्टूबर को अंजाम दिया जाएगा. इसके बाद हम तीन और परिक्षण मिशन डी2, डी3, डी4 को अंजाम देंगे.’’

इसरो गगनयान मिशन के लिए 3 और परीक्षण उड़ानें आयोजित करेगा
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि 21 अक्टूबर को होने वाली पहली टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान के बाद अंतरिक्ष एजेंसी गगनयान कार्यक्रम के 3 और परीक्षण उड़ान मिशन को अंजाम देगी. गगनयान अभियान में मानव दल को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा और उन्हें सुरक्षित हिंद महासागर में उतारा जाएगा.

परीक्षण वाहन विकास उड़ान (टीवी-डी1) का परीक्षण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में किया जाएगा. अंतरिक्ष विभाग के सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सोमनाथ ने कहा, ‘‘गगनयान मिशन का पहला परीक्षण वाहन उड़ान 21 अक्टूबर को अंजाम दिया जाएगा. इसके बाद हम तीन और परिक्षण मिशन डी2, डी3, डी4 को अंजाम देंगे.''

हाल ही में, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि बेंगलुरु मुख्यालय वाली अंतरिक्ष एजेंसी 21 अक्टूबर को श्रीहरिकोटा में गगनयान के पहले मिशन से पहले कई परीक्षण उड़ानों में से पहली उड़ान को अंजाम देगी. इसरो द्वारा शुरू किए गए पहले सौर मिशन, आदित्य-एल1 कार्यक्रम के बारे में एक प्रश्न के उत्तर में, सोमनाथ ने उम्मीद जताई कि अंतरिक्ष यान जनवरी 2024 के मध्य में लैग्रेंज बिंदु (एल1) तक पहुंच जाएगा.

उन्होंने कहा, "हम इसे एल1 बिंदु में डालेंगे और उस बिंदु से विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे." अंतरिक्ष यान को 2 सितंबर को PSLV-C57 रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया था. तूतीकोरिन जिले के कुलसेकरपट्टिनम में एक और लॉन्च पैड की स्थापना पर, उन्होंने कहा कि इसरो उस लॉन्च पैड से कई लाभ उठा सकेगा क्योंकि यह छोटे रॉकेट लॉन्च करने और निजी सेवा के लिए उपयोगी होगा.

ये भी पढ़ें : भारत की अंतरिक्ष यात्रा के लिए असीमित संभावनाएं : जितेंद्र सिंह

ये भी पढ़ें : टॉप मिलिट्री कमांडर पांच दिन के सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaganyaan Mission, ISRO, Gaganyaan Project
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com