विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2021

ISI के लिए सेना की जासूसी मामला : तुर्कमान गेट से स्क्रैप डीलर गिरफ्तार, तीन बार जा चुका है पाकिस्तान

जासूसी मामले में दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके से मोहसीन नाम के शख्स की गिरफ्तारी हुई है. मोहसीन तीन बार पाकिस्तान जा चुका है, वह पाकिस्तान एम्बेसी के भी लगातार संपर्क में था.

ISI के लिए सेना की जासूसी मामला : तुर्कमान गेट से स्क्रैप डीलर गिरफ्तार, तीन बार जा चुका है पाकिस्तान
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

पाकिस्तान खूफिया एजेंसी ISI के लिए सेना की जासूसी मामला में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिंक्स दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके से जुड़े हुए पाए गए हैं. जासूसी मामले में दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके से मोहसीन नाम के शख्स की गिरफ्तारी हुई है. मोहसीन तीन बार पाकिस्तान जा चुका है, वह पाकिस्तान एम्बेसी के भी लगातार संपर्क में था. मोहसीन पेशे से स्क्रैप डीलर है. 

मोहसीन पहले गिरफ्तार हुए हबीबुर्रहमान के जरिये सेना के गिरफ्तार नायक परमीजीत की बहन के बैंक अकॉउंट में पाकिस्तान से आया पैसा भिजवाता था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोहसीन पाकिस्तान जाने वाले लोगों का वीजा लगवाने में भी बिचौलिए का काम करता था. 

सेना जासूसी केस में खुलासा, नायक परमजीत को हर महीने 50 हजार रुपये भेजता था ISI: दिल्ली पुलिस सूत्र 

इस मामले में मोहसीन का सबसे अहम किरदार बताया जा रहा है. हबीबुर्रहमान से पिछले तीन साल से जुड़कर मोहसीन भारतीय सेना की जासूसी और पाकिस्तान ISI के लिए काम करने की एक बीच की अहम कड़ी था. 

बता दें, इस मामले में पहले गिरफ्तार हुए सेना के नायक परमजीत दहिया और हबीबुर्रहमान को क्राइम ब्रांच पोखरण और आगरा स्थित भारतीय सेना के दो अहम सेंटर लेकर भी गयी थी. जहां सेंध लगाकर पाकिस्तान ISI भारतीय सेना की जासूसी करवा रहा था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ISI Spy Case, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com