रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की 43वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक (Annual General Meeting) में आज कुछ हाई-प्रोफाइल शख्सियतें उपस्थित रहीं, इसमें कई अहम घोषणाएं भी की गई. रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी बैठक में घोषणा की कि ने घोषणा की कि इंटरनेट की दिग्गज कंपनी Google रिलायंस के वेंचर Jio Platforms में 33,737 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. गूगल जियो प्लेटफॉर्म्स में 33,737 करोड़ का निवेश करके कंपनी में 7.7 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदेगा. अन्य घोषणाओं के बीच, कंपनी ने Jio Glass नामक मिक्स्ड रियलिटी सॉल्यूशन का प्रदर्शन किया, जिसका डेमो मुकेश अंबानी की बेटी ईशा और बेटे आकाश अंबानी (Isha and Akash Ambani) ने दिया.
कंपनी ने हालांकि इस प्रॉडक्ट के मूल्य और उपलब्धता के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है. ईशा और आकाश ने दिखाया कि जब इसे लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा तो Jio ग्लास कैसे काम करेगा. कंपनी अध्यक्ष किरण थॉमस ने कहा, "हैलो जियो, कृपया आकाश और ईशा को फोन करें." इसके बाद जियो ग्लास ने भाई-बहनों को फोन किया. इस दौरान जहां आकाश अंबानी 3 डी अवतार में दिखाई दिए, वहीं ईशा अंबानी 2 डी वीडियो कॉल इंटरफ़ेस का उपयोग करते हुए चर्चा में शामिल हुईं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
कॉल के दौरान, उन्होंने यह दिखाया कि कैसे Jio Glass मीटिंग्स को आसान और इंटरैक्टिव बना देगा. किरण थॉमस ने इस दौरान बताया कि Jio Glass के साथ, आप डिजिटल नोट्स और प्रजेंटेशन भी एक्सचेंज कर सकते हैं. गौरतलब है कि Jio Glass को शिक्षकों और छात्रों के लिए 3D वर्चुअल रूम के लिहाज से सक्षम करने और Jio मिक्सड रियलिटी सर्विस के माध्यम से होलोग्राफिक कक्षाएं संचालित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. यह वर्चुअल मीटिंग्स में भी मदद करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं