विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2023

आईएसबी सशस्त्र बलों के पूर्व कर्मियों को 50 प्रतिशत शुल्क छूट देगा: रक्षा मंत्रालय

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस कदम का उद्देश्य सशस्त्र बलों के कर्मियों और सेवानिवृत्त सैनिक के पास पहले से मौजूद कौशल को बेहतर बनाने के लिए नवीनतम और गहन प्रबंधन कौशल प्रदान करना है.

आईएसबी सशस्त्र बलों के पूर्व कर्मियों को 50 प्रतिशत शुल्क छूट देगा: रक्षा मंत्रालय
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने पूर्व सैन्य कर्मियों को छात्रवृत्ति देने के लिए इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के साथ समझौता किया है. मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस कदम का उद्देश्य सशस्त्र बलों के कर्मियों और सेवानिवृत्त सैनिक के पास पहले से मौजूद कौशल को बेहतर बनाने के लिए नवीनतम और गहन प्रबंधन कौशल प्रदान करना है.

बयान में कहा गया है, “इस समझौते के तहत आईएसबी अपने पोस्ट ग्रेजुएट और एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्रामों में कर्मियों को 50 प्रतिशत ट्यूशन फीस छूट प्रदान करेगा, जिसकी राशि प्रति वर्ष कुल 2.3 करोड़ रुपये तक होगी.”

पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के सचिव विजय कुमार सिंह ने रक्षा मंत्रालय के साथ सहयोग करने के लिए आईएसबी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ISB, 50 Percent Fee Waiver, Ex-armed Forces Personnel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com