विज्ञापन

IPS नवजोत सिमी: बिहार की लेडी सिंघम ने शेयर कीं खास तस्‍वीरें, बंगाल में IAS से की लव मैरिज

IPS नवजोत सिमी ने सोशल मीडिया पर अपने ऑफिस के खास पलों की तस्वीरें शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं. डॉक्टर से आईपीएस बनीं नवजोत सिमी और IAS तुषार सिंगला की लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में है. जानिए उनके इस सफर की पूरी कहानी.

ips navjot simi office Special Moments photos viral love story ias tushar singla
navjot simi
  • IPS नवजोत सिमी बिहार कैडर की 2018 बैच की अधिकारी हैं. बेगूसराय में BSAP-19 की कमांडेंट पद पर कार्यरत हैं
  • नवजोत सिमी ने पहले बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की डिग्री हासिल की और कुछ समय तक दंत चिकित्सक के रूप में काम किया था
  • वे यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2017 में ऑल इंडिया 735वीं रैंक लेकर आईपीएस बनीं और डॉक्टर से पुलिस अधिकारी बनीं

IPS Navjot Simi: आईपीएस नवजोत सिमी भारतीय पुलिस सेवा की काबिल अफसर हैं.  सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अपने कार्यालय के कुछ खास पलों की तस्वीरें साझा की हैं.  बिहार से पश्चिम बंगाल पहुंचकर आईएएस अधिकारी तुषार सिंगला से लव मैरिज की थी.

आईपीएस नवजोत सिमी ने 8 जुलाई 2026 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से "Some special moments from office..🤍" कैप्शन के साथ 9 तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में वे खुद और उनका बेटा मिरान सिंगला नजर आ रहे हैं. फोटो में एक अन्य महिला भी दिख रही हैं, जिन्हें कमेंट सेक्शन में यूज़र्स उनकी बहन बता रहे हैं. इन तस्वीरों को महज 6 घंटे के भीतर 37 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.   

यह भी पढ़ें- IPS बृजेश उपाध्याय के न‍िशाने पर आए झूठ बोलने वाले लोग, 100 में से 11 को दिलवाई सजा

ips navjot simi

ips navjot simi office Special Moments photos viral love story ias tushar singla

IPS नवजोत सिमी की वर्तमान पोस्टिंग 

आईपीएस नवजोत सिमी बिहार के बेगुसराय में बीएसएपी-19 (BSAP-19) की कमांडेंट (CO) के पद पर कार्यरत रही हैं. वर्तमान में अरवल एसपी हैं. मूल रूप से पंजाब की रहने वाली नवजोत सिमी बिहार कैडर की 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2017 में ऑल इंडिया 735वीं रैंक हासिल की थी. उनके पति तुषार सिंगला भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. 

दंत चिकित्सक से आईपीएस बनने का सफर

21 दिसंबर 1987 को पंजाब के गुरदासपुर में जन्मी नवजोत सिमी ने आईपीएस बनने के लिए डॉक्टरी का पेशा छोड़ दिया. बिहार की 'लेडी सिंघम' बनने से पहले वे एक दंत चिकित्सक (Dentist) थीं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पंजाब में पूरी की और लुधियाना के बाबा जसवंत सिंह डेंटल हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की डिग्री हासिल की.  

यह भी पढ़ें- IPS जगमोहन मीणा: इस्तीफे के बाद अब क्या करेंगे? NDTV से बताया आगे का प्‍लान

ips navjot simi office

ips navjot simi office Special Moments photos viral love story ias tushar singla

बीडीएस पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक बतौर डॉक्टर अभ्यास किया, लेकिन बाद में समाज की सेवा करने के उद्देश्य से सिविल सेवा में आने का फैसला किया और यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं. 

यह भी पढ़ें-  IPS अनु बेनीवाल के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, नौवें महीने में दौड़ लगाकर पेश की मिसाल, लिखा भावुक पोस्ट

आईपीएस नवजोत सिमी की लव स्टोरी

बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी नवजोत सिमी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है. उन्होंने पंजाब के ही रहने वाले आईएएस अधिकारी तुषार सिंगला से प्रेम विवाह किया था. दोनों ने 14 फरवरी 2020 (वैलेंटाइन डे) को कोर्ट मैरिज की और बाद में मंदिर में रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए.

तुषार सिंगला यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2014 में 86वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर आईएएस अधिकारी बने थे. साल 2020 में जब तुषार सिंगला पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तैनात थे, तब नवजोत सिमी पटना से हावड़ा पहुंचीं और दोनों ने विवाह किया. 

यह भी पढ़ें- IPS केके बिश्नोई संभल के 'सिंघम': 7 माफियाओं को किया ढेर, 800 करोड़ की संपत्ति सीज, पढ़ें पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, IAS, Navjot Simi, Tushar Singla, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com