विज्ञापन

मुख्यमंत्री पद छोड़ने से पहले नीतीश कुमार ने बुलाई अहम बैठक, ललन सिंह, संजय झा समेत कई विधायक पहुंचे

सीएम नीतीश ने एक अहम बैठक बुलाई, जिसमें जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, संजय झा समेत कई विधायक पहुंचे हैं. इस बैठक को सत्ता परिवर्तन से पहले के महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है.

मुख्यमंत्री पद छोड़ने से पहले नीतीश कुमार ने बुलाई अहम बैठक, ललन सिंह, संजय झा समेत कई विधायक पहुंचे
सीएम नीतीश कुमार
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही अपने एमएलसी पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे
  • जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह और संजय झा समेत कई विधायक नीतीश कुमार की बुलाई अहम बैठक में शामिल
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्पष्ट किया कि बिहार में नया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़ने से पहले नीतीश कुमार ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी. उन्होंने अचानक एक अहम बैठक बुलाई, जिसमें जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, संजय झा समेत कई विधायक पहुंचे हैं. इस बैठक को सत्ता परिवर्तन से पहले के महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इस बीच नए मुख्यमंत्री को लेकर कवायद तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को स्पष्ट किया कि प्रदेश का नया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बनेगा.

ये भी पढ़ें : बिहार: अनंत सिंह ने पटना में ललन सिंह से की मुलाकात, जानें क्या हैं सियासी मायने

30 मार्च को एमएलसी पद से देंगे इस्तीफा

नियम के अनुसार, राज्यसभा सदस्य चुने जाने के 14 दिनों के भीतर राज्य विधानमंडल से इस्तीफा देना होता है. ऐसे में नीतीश कुमार 30 मार्च को एमएलसी पद छोड़ेंगे. उसके बाद वह 10 अप्रैल को नितिन नवीन के साथ राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे. इसके अलावा इसी दिन शिवेश राम, रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. शुक्रवार को नीतीश के करीबी सहयोगी और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने संकेत दिया कि नीतीश कुमार जल्द ही विधान परिषद (MLC) की सदस्य से इस्तीफा देंगे. हालांकि, जद(यू) के कुछ नेताओं का मानना है कि बिहार में नेतृत्व परिवर्तन फिलहाल टल सकता है, क्योंकि नियमों के तहत कोई व्यक्ति बिना विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य हुए भी अधिकतम छह महीने तक मुख्यमंत्री पद पर बना रह सकता है. 

ये भी पढ़ें : नीतीश कुमार कब छोड़ेंगे सीएम पद? बिहार में राजनीतिक बदलाव की चर्चा के बीच आया अपडेट

NDA में नए सीएम को लेकर चर्चा तेज

उधर एनडीए के अंदर भी नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि भाजपा या जदयू की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इस बीच, बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का नागपुर दौरा भी राजनीतिक अटकलों को और बढ़ा रहा है, क्योंकि वहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय है. कुल मिलाकर, बिहार की राजनीति इस समय एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरती दिख रही है.

बिहार के नए सीएम पर क्या बोले गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "बिहार में नई सरकार नहीं होगी. बिहार में अभी भी एनडीए की सरकार है और मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार हैं. वर्तमान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही बिहार में कोई नए मुख्यमंत्री होंगे." उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक की सराहना की और कहा, "प्रधानमंत्री ने राष्ट्र की वर्तमान स्थिति और वैश्विक स्थिति के संदर्भ में सारे मुख्यमंत्रियों से बात की. उस सच्चाई को सभी को कबूलना चाहिए, लेकिन टीएमसी संघीय व्यवस्था और कानून को नहीं मानती. ममता बनर्जी खुद को बंगाल का प्रधानमंत्री मानती हैं, न कि मुख्यमंत्री. वो सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र को पीछे और अपने वोट को आगे रखना चाहती हैं, चाहे उसके लिए बंगाल, बांग्लादेश ही क्यों नहीं बन जाएं, ममता बनर्जी की यही सोच है."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com