घरेलू सेवाएं देनें वाली अर्बन कंपनी ने हाल ही में इंस्टा मेड नाम की एक नई सर्विस शुरू की है. इस सर्विस के तहत लोग आसानी से मेड को अपने घर पर बुला सकते हैं और इसमें केवल 15 मिनट का ही वक्त लगेगा. जानकारी के मुताबिक इस सर्विस में लोग 15 मिनट के अंदर घर पर मेड बुला सकते हैं. फिलहाल इस सर्विस की कीमत 49 रुपये प्रति घंटा रखी गई है. इस सर्विस में बर्तन धोना, झाड़ू-पोछा लगाना, खाना बनाने की तैयारी आदि सुविधाएं शामिल हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है. यहां तक कि कई लोगों का कहना है कि उनकी यह सर्विस लंबे वक्त तक मार्केट में नहीं टिक सकती है. साथ ही कुछ का तो ये भी कहना है कि अर्बन कंपनी लोगों को एक्सप्लॉइट कर रही है.
कई लोग कर रहे इस सर्विस की आलोचना
एक शख्स ने लिखा, "भारत एक ऐसा देश है जो शोषण का न केवल जश्न मनाता है बल्कि उसका सम्मान भी करता है. मैं आपको एक उदाहरण देता हूं.. अर्बन कंपनी ने एक ऐसी सेवा शुरू की जिसके तहत 15 मिनट में 45 रुपये प्रति घंटे की दर से मेड मिल जाएगी. इसपर उनकी आलोचना करने के बजाए लोग इस पर खुश हो रहे हैं और शायद यही वजह है कि पूरे भारत में काम के लिए उन्हें इतनी कम सैलरी मिलती है." वहीं एक अन्य ने अर्बन कंपनी की इस सर्विस पर सवाल उठाते हुए पूछा कि "कितनों को लगता है कि उनका ये आइडिया कभी काम नहीं कर पाएगा क्योंकि ये बहुत बेसिक है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक ने लिखा, "यह अनुचित से भी परे है, उचित वेतन की कोई गारंटी नहीं है, मेड के लिए कोई सुरक्षा नहीं है और सबसे बड़ी बात यह है कि उनके शब्दों का चयन बिल्कुल असंवेदनशील है, इतनी बड़ी कंपनी को इस तरह का निर्णय लेते देखना निराशाजनक है."
कइयों को पसंद आई ये सर्विस
हालांकि, कई अन्य लोग ऐसे भी हैं जो उनकी इस सर्विस के आने से बेहद खुश हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि बड़े शहरों में मेड की कोई गारंटी नहीं होती... अगर अच्छी मेड मिल भी गई तो बिना बताए छुट्टियां और टाइम पर न आने जैसी या फिर अचानक काम छोड़ देने जैसी चीजें होती रहती हैं. इस वजह से लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है.
आपका क्या है कहना?
खैर आपको क्या लगता है कि अर्बन कंपनी की ये इंस्टा मेड सर्विस लंबे वक्त से मार्केट में टिक पाएगी और लोगों को मेड को लेकर होने वाली परेशानी का समाधान करेगी? वहीं क्या आप इंस्टा मेड सर्विस का सहयोग करते हैं या फिर आप इसकी आलोचना करते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं