विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2020

अटारी बॉर्डर के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने दो पाकिस्तानियों को मार गिराया

पंजाब के अटारी बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया है.

अटारी बॉर्डर के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने दो पाकिस्तानियों को मार गिराया
रात कोहरे की आड़ में दो घुसपैठिए घुसने की कोशिश कर रहे थे.
अमृतसर:

पंजाब के अटारी बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया है. सीमा सुरक्षा बल ने उनके पास से हथियार भी बरामद किये हैं. अटारी बॉर्डर के नजदीक बीती रात कोहरे की आड़ में दो घुसपैठिए घुसने की कोशिश कर रहे थे, तभी बीएसएफ ने चेतावनी दी. चेतावनी के बाद भी जब घुसपैठिए नहीं माने तो बीएसएफ को फायरिंग शुरू करना पड़ा. घुसपैठियों की तरफ से भी फायरिंग हुई. कुछ देर की मुठभेड़ के बाद बीएसएफ ने दोनों पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया. घटना के बाद बीएसएफ के आला अधिकारी भी पहुंचे.

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश तेज हो गई है. इससे पहले 13 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरनकोट के ऊंचे इलाकों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए थे, जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया था. अधिकारियों ने कहा कि माना जा रहा है कि आतंकवादी करीब तीन दिन पहले नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर इस तरफ आए थे. वे दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले की ओर जा रहे थे तभी उन्हें दोपहर बाद मुगल रोड के पास उन्हें पकड़ा गया.

सीमापार सुरंग का पता लगाते हुए पाक सीमा में 200 मीटर तक पहुंच गया था बीएसएफ का दल :अधिकारी

उन्होंने कहा कि यह लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों का संयुक्त समूह था और इसे जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों को प्रभावित करने के लिए यहां भेजा गया था. अधिकारियों ने बताया कि सेना की मदद से पुलिस ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुदूर छतापानी-दुगरन गांव में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया.

BSF के पूर्व जवान तेज बहादुर की याचिका पर मंगलवार को फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

Video: सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में ढूंढ न‍िकाली 150 मीटर लंबी सुरंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSF, Attari Border, Infiltration Attempts From Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com