मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश हो चुका है. इस पर तमाम लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई इसे फायदे का सौदा बता रहा है तो कोई सवाल भी उठा रहा है. चलिए जानते हैं इंडस्ट्री के एक्सपर्ट से कि वो बजट को लेकर क्या सोचते हैं. इस पर केंट RO वाटर सिस्टम लिमिटेड के सीएमडी महेश गुप्ता ने कहा कि ये बजट कंजप्शन क्रिएट करेगा, जिससे लोगों के हाथों में पैसा आएगा. इसके साथ ही इंडस्ट्री के लिए बहुत सारे प्रावधान इसमें किए गए हैं. कुल मिलाकर ये अच्छा बजट है. इंडस्ट्री भी इसे वेलकम कर रही है, हां शेयर मार्केट थोड़ा निगेटिव जरूर हुआ, लेकिन वह भी पोजिटिव की तरफ जा रहा है. कह सकते हैं कि आने वाले समय वो भी इसे पोजिटिव तरीके से ही लेगा.
MSME में मुद्रा लोन की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है. MSME इंडस्ट्री की बैक बोन हैं, वहीं से सबसे ज्यादा रोजगार सृजन करते हैं. सरकार ने बजट में एमएसएमई को बूस्ट दिया है. उद्यमी लोन से अपनी इंडस्ट्री को बढ़ा सकेगा. इससे युवाओं के साथ-साथ इंडस्ट्रियों को भी फायदा होगा.
#BudgetWithNDTV | प्राइवेट सेक्टर पर जॉब क्रिएशन को लेकर बड़ी जिम्मेदारी? जानें केंट RO सिस्टम लिमिटेड के CMD महेश गुप्ता की राय@awasthis | @DeoSikta | @maheshguptakent | #Budget2024 | #BudgetSession | #UnionBudget pic.twitter.com/kTD1s3U1UK
— NDTV India (@ndtvindia) July 23, 2024
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वैसे, आरएनडी का सारा काम एमएसएमई इंडस्ट्री से ही होता है. जब वहां चलता है तो बड़ी इंडस्ट्रियां उस पर काम करती हैं. इसे फायदा होने से कहीं न कहीं इंडस्ट्रियों को भी फायदा होगा. युवाओं की बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप और रोजगार इंटेंसिव से भी बहुत फायदा होने वाला है. विदेशी कंपनियों के लिए कॉरपेट टैक्स 35 से 40 प्रतिशत किया गया है. बड़ी कंपनियों में एफडीआई आने की उम्मीदें इससे और बढ़ गई हैं. छोटे व्यापारियों से लेकर बड़ी इंडस्ट्री और एग्रीकल्चर तक सरकार ने हरेक के लिए कुछ ना कुछ इस बजट दिया है.
इसके अलावा रियल स्टेट को पीएम आवास योजना के तहत 10 लाख करोड़ का प्रावधान... यानी गांव की तरफ विकास और बढ़ेगा और इंडस्ट्रियां भी वहां बढेंगी, क्योंकि जहां डिमांड बढ़ती है वहां नई इंडस्ट्री भी आती है. इसके अलावा उच्च शिक्षा के लिए लोन की व्यवस्था भी सरकार ने इस बजट में की है. गरीब का बच्चा पढ़ेगा, इंटर्नशिप करेगा तो उसमें स्किल आएगा, इससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. स्किल्ड लोग निकलेंगे जो इनडायरेक्ट फायदा ही तो करेंगे इंडस्ट्री का.
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार का तोहफा, टॉप 500 कंपनियों में 5 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं