जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में लंदन में प्रदर्शन कर रहे है पाकिस्तानियों ने भारतीय उच्यायोग के दफ्तर के शीशे तोड़ दिए. पाकिस्तानियों की इस हरकत पर लंदन के मेयर सादिक खान ने माफी भी मांगी है. भारतीय उच्यायोग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस घटना की बारे में जानकारी दी गई है. इस ट्विटर के जवाब में लंदन के मेयर और पाकिस्तान के मूल के सादिक खान ने कहा, मैं इस अस्वीकार्य व्यवहार की कड़ी निंदा करता हूं और इस मुद्दे को पुलिस के सामने उठाउंगा'. आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर को मुद्दे को हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की कोशिश कर रहा है साथ ही प्रोपेगंडा भी कर रहा है. लेकिन अभी तक उसको हर मोर्चे पर मात ही खानी पड़ी है.
I utterly condemn this unacceptable behaviour and have raised this incident with @metpoliceuk to take action.
— Sadiq Khan (@SadiqKhan) September 3, 2019
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वहीं भारतीय सांसदों के एक शिष्टमंडल ने यूनिसेफ के सम्मेलन में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दा उठाने की कोशिश मंगलवार को विफल कर दी. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और भाजपा के संजय जायसवाल ने श्रीलंका में आयोजित यूनिसेफ सम्मेलन में पाकिस्तानी शिष्टमण्डल के प्रयास को नाकाम कर दिया. गोगोई की ओर से जारी एक वीडियो में यह स्पष्ट दिख रहा है कि पाकिस्तानी शिष्टमण्डल द्वारा कश्मीर मुद्दा उठाये जाने की कोशिश किये जाने पर उन्होंने न सिर्फ टोका, बल्कि पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार सहित कई मुद्दों के साथ पलटवार भी किया. इसमें जायसवाल यह कहते नजर आ रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है. गोगोई ने एक और वीडियो जारी कर कहा कि भारत एक जीवंत और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है तथा पाकिस्तान को अपनी समस्याओं की ओर ध्यान देना चाहिए.
उन्होंने कहा, ''जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। इस विषय पर सत्तापक्ष, विपक्ष और यहां की जनता की आवाज सुनी जाएगी, लेकिन किसी तीसरे देश खासकर पाकिस्तान को इस विषय में बोलने का कोई अधिकार नहीं है. कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव में भी इसी बिंदु पर जोर दिया गया था.''
अन्य खबरें :
ICJ में पाकिस्तानी वकील ने ही इमरान सरकार को दिखाया आईना, कहा- जनसंहार को साबित करने के लिए सबूत जुटाना मुश्किल
कश्मीर को लेकर अब ब्रिटेन की तरफ से आया बयान, 'वहां अगर मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ हो तो...'
अयोध्या मामले की सुनवाई में मुस्लिम पक्ष के वकील बोले- मेहराब के अंदर पहले से लिखा है 'अल्लाह'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं