Breaking News Live Updates: मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला मंदिर पर फैसला आने के बाद आज फिर यहां पूजा अर्चना शुरू हो गई. आज मंगलवार होने के चलते विशेष पूजा कीर्तन चालू है. परिसर में मां वाग्देवी की प्रतिकृति वाला चित्र स्थायी रूप से स्थापित किया था. इसकी असल मूरत लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में है. देश में आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए.इस बार 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. आज आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई जिसमें कोर्ट ने डॉग लवर्स और एनजीओ की सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बस्तर में एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. देश-विदेश की ताजा तरीन खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ
वाग्देवी की प्रतिमा ब्रिटेन से लाने की मांग तेज, याचिकाकर्ता बोले- यह कोहिनूर से अधिक महत्वपूर्ण
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा धार के भोजशाला परिसर को वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर घोषित किए जाने के बाद मशहूर कोहिनूर हीरे और ब्रिटेन में मौजूद अन्य भारतीय धरोहरों की तरह वाग्देवी की प्रतिमा को भी वापस लाने की मांग तेज हो गई है. अदालत के इस फैसले के बाद हिंदू समुदाय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षित मध्यकालीन परिसर में वाग्देवी की प्रतिमा की प्रतिकृति स्थापित करके पूजा-अर्चना शुरू कर दी है.
मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नौ न्यायिक अधिकारियों, 10 अधिवक्ताओं के नामों की मंजूरी
उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नौ न्यायिक अधिकारियों और 10 अधिवक्ताओं की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 18 मई को हुई बैठक में नियुक्ति के लिए इन नामों को मंजूरी दी. जिन न्यायिक अधिकारियों के नामों को मंजूरी दी गई है, उनमें डॉ. पी मुरुगन, एमडी सुमति, एस अल्ली, सी थिरुमगल चंद्रशेखर, धर्मलिंगम लिंगेश्वरन, कार्तिकेयन बालथंडायुथम, षणमुगम कार्तिकेयन, बलुचामी मुरुगेसन और एन गुणशेखरन शामिल हैं.
Live Updates: देशभर में हड़ताल पर जानें की चेतावनी क्यों दे रहे केमिस्ट? क्या नहीं मिलेगीं दवाएं?
देशभर में केमिस्ट,फार्मासिस्ट और दवा वितरकों का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने 20 मई को देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है.इस हड़ताल से देश के कई हिस्सों में दवाओं की सप्लाई प्रभावित हो सकती है.संस्था का कहना है कि यह विरोध ई-फार्मेसी और इंस्टेंट मेडिसिन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के लिए बने नियमों में मौजूद खामियों की तरफ केंद्र सरकार का ध्यान खींचने के लिए किया जा रहा है. एआईओसीडी का दावा है कि इन कमियों की वजह से ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियां पर्याप्त निगरानी के बिना काम कर रही हैं.
Live Updates: उत्तराखंड के पूर्व सीएम बीसी खंडूरी का निधन, लंबे समय से थे बीमार
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे.उन्होंने दो बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया था. उनके निधन पर मौजूदा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताते हुए उनके योगदान को याद किया. बता दें कि खंडूरी लंबे समय से बीमार थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था.
Breaking News Live Updates: देहरादून में चारधाम यात्रा में 31 दिनों में 61 लोगों की मौत
उत्तराखंड चारधाम यात्रा में गए लोगों की मत के आंकड़े डराने वाले हैं. 31 दिन बीत चुके हैं और अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके पीछे की वजह खराब स्वास्थ्य बताया जा रहा है. आंकड़ों के हिसाब से केदारनाथ में 33,बद्रीनाथ में 12,गंगोत्री में 8,यमनोत्री में 8 लोगों की मौत हुई है.
Live Updates: SC ने डार्विन के 'सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट' सिद्धांत का हवाला क्यों दिया?
SC ने कहा कि इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि ABC नियम आबादी को कंट्रोल करने में नाकाम रहे हैं.हम सार्वजनिक जगहों से कुत्तों को हटाने के अपने पहले के निर्देशों पर कायम है.SC ने कहा कि अगर ऐसी स्थितियों को बिना किसी रोक-टोक के जारी रहने दिया गया,तो इसका लाजमी नतीजा यह होगा कि हम डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत की ओर लौट जाएंगे.यानी,सार्वजनिक जगहों पर नागरिक जीवन पर असल में 'सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट' (जो सबसे ज्यादा काबिल है,वही बचेगा) का सिद्धांत ही हावी हो जाएगा.ऐसी स्थिति संवैधानिक लोकतंत्र के पूरी तरह से विपरीत होगी,जो कि 'कानून के राज'पर आधारित होता है.
Live Updates: RSS मुख्यालय रेकी मामला:संदिग्ध आतंकी रईस शेख की फंडिंग को लेकर बड़ा खुलासा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय और हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर की रेकी करने के मामले में एक अहम खुलासा हुआ है.कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान सामने आया है कि कथित आतंकवादी रईस अहमद शेख अब्दुल्ला शेख को इस साजिश को अंजाम देने के लिए भारी-भरकम विदेशी फंडिंग मिली थी.इस मामले की सुनवाई के दौरान इंडिगो एयरलाइंस के तत्कालीन एयरपोर्ट मैनेजर चारू वर्मा ने विशेष सत्र न्यायालय स्पेशल सेशन कोर्ट में अपनी गवाही दी.गवाही में सामने आया कि रईस शेख को नागपुर भेजने के लिए इंडिगो फ्लाइट का पेमेंट अमेरिकी डॉलर में किया गया था और इसके लिए 'वर्डपे कार्ड' Wordpay Card का इस्तेमाल किया गया था.
Bhojshala Live Updates:मंगलवार के खास दिन भोजशाला मंदिर में शुरू हुई पूजा
धार के भोजशाला मंदिर में आज मंगलवार के खास दिन भोजशाला मंदिर में विशेष पूजा कीर्तन शुरू हो गया है. एनडीटीवी की हमारी सहयोगी अदिति वहां मौजूद हैं और उन्होंने वहां पूजारियों और श्रद्धालुओं से भी खास बात की. सब इस खास दिन पर काफी उत्साहित और माहौल भक्तिमय दिखा.
Live Updates: केंद्र सरकार 18 शहरों में वाटर मेट्रो नेटवर्क शुरू करने की योजना बना रही है: सर्बानंद सोनोवाल
केंद्र सरकार ने देश भर के 18 शहरों में वाटर मेट्रो सेवाएं शुरू करने की योजना पर प्रगति कर ली है.इस महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय परियोजना के पहले चरण में गुवाहाटी को प्रमुखता दी गई है, जिसका उद्देश्य अंतर्देशीय जलमार्गों को टिकाऊ शहरी परिवहन गलियारों में बदलना है. केंद्रीय बंदरगाह,जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को कहा कि मंत्रालय ने अंतर-मंत्रालयी परामर्श के लिए राष्ट्रीय वाटर मेट्रो नीति,2026 का मसौदा भी प्रसारित किया है,जो जल-आधारित शहरी परिवहन प्रणालियों के लिए एक औपचारिक राष्ट्रीय ढांचा स्थापित करने के सरकार के इरादे को दर्शाता है.