विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2017

भारत ने दुश्मनों को किया सावधान! मिसाइल का किया सफल परीक्षण

चांदीपुर के पास एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के लॉन्च कॉम्पलेक्स संख्या तीन से अत्याधुनिक मिसाइल का परीक्षण किया गया. हवा में मौजूद लक्ष्य को निशाना बनाकर दागी गई इस अत्याधुनिक मिसाइल का यह दूसरा विकास परीक्षण था.

भारत ने दुश्मनों को किया सावधान! मिसाइल का किया सफल परीक्षण
जमीन से हवा में मार करने में सक्षम है यह मिसाइल.
  • चांदीपुर से अत्याधुनिक मिसाइल का परीक्षण किया गया
  • पहला परीक्षण चार जून 2017 को इसी प्रक्षेपण स्थल से किया गया था
  • यह मिसाइल कई लक्ष्यों को एक साथ साधने में सक्षम है
बालेश्वर: भारत ने सोमवार को ओडिशा तट से जमीन-से-हवा में कम दूरी तक मार सकने वाली स्वदेशी मिसाइल का सफल परीक्षण किया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर चांदीपुर के पास एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के लॉन्च कॉम्पलेक्स संख्या तीन से अत्याधुनिक मिसाइल का परीक्षण किया गया. हवा में मौजूद लक्ष्य को निशाना बनाकर दागी गई इस अत्याधुनिक मिसाइल का यह दूसरा विकास परीक्षण था. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और अन्य संस्थानों ने यह मिसाइल विकसित की है.

इस मिसाइल का पहला परीक्षण चार जून 2017 को इसी प्रक्षेपण स्थल से किया गया था. यह मिसाइल कई लक्ष्यों को एक साथ साधने में सक्षम है. इसकी मारक क्षमता 25 से 30 किमी है.

त्वरित प्रक्रिया मिसाइल के तौर पर डिजाइन की गई इस मिसाइल में हर मौसम में काम करने वाली हथियार प्रणाली लगी है.

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और अन्य संस्थानों ने यह मिसाइल विकसित की है.इस मिसाइल का पहला परीक्षण चार जून 2017 को इसी प्रक्षेपण स्थल से किया गया था.यह मिसाइल कई लक्ष्यों को एक साथ साधने में सक्षम है. इसकी मारक क्षमता 25 से 30 किमी है. 

त्वरित प्रक्रिया मिसाइल के तौर पर डिजाइन की गई इस मिसाइल में हर मौसम में काम करने वाली हथियार प्रणाली लगी है.

इस सफलता के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली, रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने डीआरडीओ को बधाई दी है. 
इनपुट: भाषा
 
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Missile, Air Missile Domain, Successful Flight Test, Surface To Air Missile
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com