विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2021

भारत वैश्व‍िक कोरोना वैक्सीनेशन में मुख्य भूमिका न‍िभा रहा है : पीएम मोदी

पीएम ने कहा, कोरोना महामारी की शुरुआत में भारत की स्थिति को लेकर पूरी दुनिया चिंतित थी, लेकिन आज कोरोना से भारत की लड़ाई दुनिया भर को प्रेरित कर रही है. पोस्ट कोरोना विश्व में अब योग और ध्यान को लेकर अब गंभीरता और बढ़ रही है.

भारत वैश्व‍िक कोरोना वैक्सीनेशन में मुख्य भूमिका न‍िभा रहा है : पीएम मोदी
पीएम ने कहा, कोरोना से भारत की लड़ाई आज दुनिया भर को प्रेरित कर रही है
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा है कि वैश्व‍िक कोरोना वैक्सीनेशन में भारत मुख्य भूमिका निभा रहा है. उन्‍होंने मंगलवारको रामचंद्र मिशन प्रोग्राम को ऑॅनलाइन संबोधित करते हुए यह बात कही. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों की सक्रियता कोरोना संकट के दौरान दुनिया के लिए मिसाल बन गई है.उन्‍होंने कहा कि कोरोना के बाद की दुनिया (Post-Corona world) में योगा और ध्यान को लेकर पूरी दुनिया का इंटरेस्ट बढ़ रहा है. पूरी दुनिया का ध्यान अब 'वैलनेस' की तरफ बढ़ रहा है.

देश का इतिहास सिर्फ वो नहीं है, जो गुलामी की मानसिकता के साथ लिखने वालों ने लिखा: PM मोदी

अपने संबोधन में पीएम ने कहा, कोरोना महामारी की शुरुआत में भारत की स्थिति को लेकर पूरी दुनिया चिंतित थी, लेकिन आज कोरोना से भारत की लड़ाई दुनिया भर को प्रेरित कर रही है. पोस्ट कोरोना विश्व में अब योग और ध्यान को लेकर अब गंभीरता और बढ़ रही है. श्रीमद्भगवद्गीता में लिखा है- सिद्ध्यसिद्ध्योः समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते. यानी, सिद्धि और असिद्धि में समभाव होकर योग में रमते हुए सिर्फ कर्म करो, ये समभाव ही योग कहलाता है. योग के साथ ध्यान की भी आज के विश्व को बहुत अधिक आवश्यकता है. दुनिया के कई बड़े संस्था ये दावा कर चुकी है कि अवसाद मानव जीवन की कितनी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है.ऐसे में मुझे विश्वास है कि आप अपने कार्यक्रम से योग और ध्यान के जरिए इस समस्या से निपटने में मानवता की मदद करेंगे. 

पीएम मोदी ने केरल में विकास कार्यों का किया उद्घाटन, टूरिज्म पर फोकस, चुनावों पर नजर

उन्‍होंने कहा कि श्रीरामचंद्र मिशन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकानाएं. राष्ट्र निर्माण में समाज को मजबूती से आगे बढ़ाने में 75 वर्ष का ये पड़ाव बहुत अहम है. लक्ष्य के प्रति आपके समर्पण का ही परिणाम है कि आज ये यात्रा 150 से ज्यादा देशों में फैल चुकी है. आप सभी ने बाबूजी से मिली प्रेरणा को करीब से महसूस किया है. जीवन की सार्थकता प्राप्त करने के लिए उनके प्रयोग, मन की शांति प्राप्त करने के लिए उनके प्रयास हम सभी के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं.

कोरोना काल के बाद एक नई विश्व व्यवस्था उभरेगी: पीएम मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Corona Vaccination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com