विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2015

समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में श्रीलंका ने 20 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में श्रीलंका ने 20 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के कथित उल्लंघन करने के आरोप में सुबह 20 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

रामेश्वर से ताल्लुक रखते हैं ये मछुआरे
मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक गोपीनाथ ने बताया कि इन मछुआरों की चार नौकाओं को भी कब्जे में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि रामेश्वरम से ताल्लुक रखने वाले 11 मछुआरों को कच्चातीवू के पास गिरफ्तार किया गया और उन्हें तलाईमन्नार ले जाया गया। कच्चातीवू एक ऐसा द्वीप है जो भारत ने 1974 में श्रीलंका को दे दिया था।

श्रीलंकाई तट के पास गिरफ्तार किए गए मछुआरे
गोपीनाथ ने कहा कि गिरफ्तार किए गए अन्य मछुआरे पुडुकोट्टई जिले के जगदपट्टनम से हैं। उन्हें श्रीलंकाई तट के पास गिरफ्तार किया गया और कंगेसंतुरई ले जाया गया। उन्होंने कहा कि एक नौका कच्चातीवू के पास डूब गई और इसमें सवार छह मछुआरों को अन्य मछुआरों ने बचा लिया तथा यहां ले आए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
श्रीलंकाई नौसेना, भारतीय मछुआरे, मछुआरे गिरफ्तार, SriLanka, Indian Fisherman, Indian Fishermen Arrested