विज्ञापन

चलती-फिरती बिजलीघर, 75 KM/H की रफ्तार... कमाल की है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी ने शेयर की तस्वीरें

भारतीय रेलवे 17 जुलाई को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरियाणा के जींद से रवाना करने जा रहा है. यह ट्रेन बिना धुआं छोड़े हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलेगी और रेलवे के ग्रीन ट्रांसपोर्ट मिशन में बड़ा कदम मानी जा रही है.

चलती-फिरती बिजलीघर, 75 KM/H की रफ्तार... कमाल की है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी ने शेयर की तस्वीरें
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च को तैयार, 17 जुलाई को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
NDTV

भारत रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन लॉन्च के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की तस्वीरें शेयर की. 17 जुलाई को हरियाणा के जींद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलेगी.

PM मोदी ने शेयर की तस्वीरें

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर हाइड्रोजन ट्रेन की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन हरियाणा से शुरू होने जा रही है.' उनकी इस पोस्ट के बाद इस परियोजना को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ गया है.

यह परियोजना भारतीय रेलवे की 'हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज' पहल का हिस्सा है. इस योजना के तहत रेलवे भविष्य में 35 और हाइड्रोजन ट्रेनों को शुरू करने की तैयारी कर रहा है, ताकि विरासत (हेरिटेज) और ग्रामीण मार्गों पर चल रहे पुराने डीजल इंजनों की जगह पर्यावरण-अनुकूल विकल्प उपलब्ध कराया जा सके.

क्या है इस ट्रेन की खासियत?

नई ट्रेन को 10 कोच वाले हाइड्रोजन-चालित डीईएमयू सेट के रूप में तैयार किया गया है. इसमें 682 सीटें हैं, जबकि कुल 2,600 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है. परीक्षण के दौरान ट्रेन ने इससे अधिक गति हासिल की थी लेकिन नियमित संचालन के लिए इसकी अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है. चूंकि यह अभी एक पायलट परियोजना है, इसलिए इसे नियंत्रित और सावधानीपूर्वक तरीके से शुरू किया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हाइड्रोजन ट्रेनें चलते-फिरते बिजलीघर की तरह काम करती हैं. इनमें मौजूद हाइड्रोजन गैस और बाहरी वातावरण से मिलने वाली ऑक्सीजन को फ्यूल सेल के भीतर मिलाया जाता है. इस रासायनिक प्रक्रिया से बिजली पैदा होती है, जो ट्रेन के इलेक्ट्रिक मोटरों को चलाती है. इस पूरी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का हानिकारक धुआं नहीं निकलता. इसके बजाय केवल जलवाष्प (वॉटर वेपर) और गर्मी उत्पन्न होती है.

एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन ट्रेनों का उद्देश्य रेलवे नेटवर्क को कार्बन उत्सर्जन से मुक्त बनाना है, खासकर उन मार्गों पर जहां ओवरहेड बिजली लाइनें बिछाना कठिन या बेहद महंगा है. हाइड्रोजन ट्रेनें बिना बड़े बुनियादी ढांचे के इलेक्ट्रिक ट्रेनों जैसे पर्यावरणीय लाभ प्रदान करती हैं और इन्हें डीजल ट्रेनों की तरह कुछ ही मिनटों में दोबारा ईंधन भरकर चलाया जा सकता है.

ह भी पढ़ें: जींद से सोनीपत 12 स्टेशनों के बीच दौड़ेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, स्पीड, रूट और किराया जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hydrogen Train, Hydrogen Train Engine, Hydrogen Train Cost India, Hydrogen Train Fare Route, Hydrogen Train Features
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com