मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के 20 दलों ने एकमत होकर सड़क पर उतरने का ऐलान किया है. बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चुनाव आयोग वोटों की गड़बड़ी में शामिल है. ज्ञानेश कुमार कठपुतली बने हुए हैं. इसके खिलाफ हम 2 से 8 अक्टूबर तक हम अभियान चलाएंगे. 6 तरीख को चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे. विपक्षी नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे और अपनी बात रखेंगे.
ज्ञानेश कुमार पर ममता का सबसे तीखा हमला
विपक्षी दलों की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सबसे तीखा हमला बोला. ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी ने सभी चुनाव वोट चोरी से जीती. मैं चुनाव आयोग और सुप्रीम तक गई, लेकिन मेरी बात को सुना नहीं गया. अब यह साबित हो चुका है कि ज्ञानेश कुमार चोर है, डाकू है.
ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिएः ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. अगर ज्ञानेश कुमार को नहीं हटाया गया तो हम सभी विकल्पों पर विचार करेंगे. इस दौरान ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि मुझे अपने घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है.
Delhi: Former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee says, "Our INDIA alliance is united, standing together, and we are very much together. Today, such a big scam has occurred; it's a scandalous matter. And for this, the public is suffering. When the talk of vote theft was… pic.twitter.com/pnjyzsaAcm
— IANS (@ians_india) September 30, 2026
'हम चुनाव आयोग गए, सुप्रीम कोर्ट, हर दरवाजा खटखटाया'
ममता बनर्जी ने कहा, "हमारा INDIA गठबंधन एकजुट है. हम पूरी तरह से साथ हैं. आज इतना बड़ा घोटाला हुआ यह एक शर्मनाक मामला है. इसकी वजह से जनता परेशान हो रही है. जब राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने वोट चोरी की बात उठाई थी कि कैसे वोट चुराकर BJP मध्य प्रदेश, हरियाणा और बिहार में जीती और बंगाल में पूरी तरह से लूटपाट की तो आपको पता है कि हम सभी को यहां लाए, चुनाव आयोग गए, सुप्रीम कोर्ट गए, हर दरवाज़ा खटखटाया. लेकिन अब यह बात सबके सामने साफ हो गई है कि ज्ञानेश कुमार एक चोर और डकैत हैं, जिन्होंने वोट चुराए, EVM मशीनों पर कब्ज़ा किया और वोटों की गिनती में धांधली की... इसीलिए उन्हें तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए..."
खरगे बोले- अगले दो महीनें में 5 रैली, एक नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली
मालूम हो कि INDIA गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "अक्टूबर-नवंबर में पांच बड़ी रैलियां होंगी और इनके लिए जगह और तारीखें जल्द ही तय कर ली जाएंगी. 1 नवंबर को दिल्ली में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी क्योंकि अब हर कोई मानता है कि राहुल जी और दीदी 'वोट चोरी' के बारे में जो कहते थे, वह सही
था."
खरगे बोले- राष्ट्रपति से मिलकर अपनी चिंता के बारे में बताएंगे
बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "विपक्ष के नेता अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भारत के राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे. हम उन्हें अपनी चिंताओं और सरकार द्वारा खड़ी की जा रही संवैधानिक बाधाओं के बारे में एक ज्ञापन भी सौंपेंगे. बताएंगे कि कैसे लोगों को परेशान और बर्बाद करके और अपनी मनमानी राय बनाकर वे एक झूठी सरकार—यानी चोरी की सरकार—चला रहे हैं. हम इस बारे में राष्ट्रपति को बताना चाहते हैं. इसमें हम कितने सफल होते हैं, यह बाद में देखा जाएगा.
यह भी पढ़ें - ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का 2-8 अक्तूबर तक कैंपेन, 6 को चुनाव आयोग तक मार्च
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं