- 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं की पिछली बैठक को स्थगित कर दिया गया था
- बैठक चुनाव परिणाम वाले दिन बुलाई गई थी
- कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ने पर जोर दे रही थी, लेकिन...
INDIA गठबंधन की बैठक को लेकर अभी तक कोई औपचारिक तौर पर तारीख की घोषणा नहीं हुई है लेकिन सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अगले 10 दिनों के भीतर-भीतर इस गठबंधन की बैठक हो सकती है. इस गठबंधन से जुड़े शीर्ष नेताओं ने इस ओर इशारा भी किया है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार INDIA गठबंधन की अगली बैठक का एजेंडा सीट शेयरिंग हो सकता है. इस बैठक के दौरान इस गठबंधन में सभी दल आगामी चुनाव में किस राज्य में अपने कितने उम्मीदवार मैदान में उतार सकते हैं इसपर भी चर्चा संभव है.
SP और कांग्रेस के बीच गतिरोध खत्म
सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अपने बीच चल रहे गतिरोध को भी दूर कर लिया है. इस गठबंधन की अगली बैठक कुछ दिन पहले ही होने वाली थी लेकिन उस दौरान कहा गया कि अगर अभी बैठक हुई तो इसमें ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और नीतीश कुमार जैसे नेता शामिल नहीं हो पाएंगे. इस वजह से उस दौरान INDIA गठबंधन की यह बैठक नहीं हो पाई थी.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पिछले हफ्ते होनी थी बैठक
पिछले हफ्ते होने वाली 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं की पिछली बैठक को स्थगित कर दिया गया था, क्योंकि अखिलेश यादव, नीतीश कुमार और ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने संकेत दिया था कि वे इसमें शामिल नहीं हो सकते हैं. दरअसल, बैठक चुनाव परिणाम वाले दिन बुलाई गई थी और केवल तीन दिन पहले तारीख तय की गई थी. इससे देश की सबसे पुरानी पार्टी को अपनी कमियों का आकलन करने और हार का कारण जानने का समय नहीं मिला. पार्टी के लिए एकमात्र आशा की किरण तेलंगाना में कांग्रेस की जीत थी.
आम चुनाव को लेकर हो सकती है चर्चा
अगले साल के राष्ट्रीय चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए गठित विपक्षी मोर्चे 'इंडिया' को अक्सर क्षेत्रीय दलों द्वारा आंतरिक शिकायतों पर सवालों का सामना करना पड़ा है, जो अपने दम पर चुनाव लड़ने पर जोर दे रही थी. लेकिन पिछले दिनों पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम ने कांग्रेस के तेवर कुछ ढीले किये हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों के नेता इस बैठक में शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं