Live Update Congress Jan Mahabhiyog: दिल्ली में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन का जन महाभियोग आयोजन होगा. कांग्रेस ने इस आयोजन को 'सड़क पर संसद' नाम दिया है. यह कार्यक्रम शुक्रवार को होने वाला था, लेकिन बारिश की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था. अब यह आयोजन आज किया जा रहा है. जिसमें कांग्रेस के साथ-साथ इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेता भी जुटेंगे. इंडिया गठबंधन के दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पब्लिक महाभियोग लाएंगे. इसके अलावा कल कांग्रेस की रामलीला मैदान में रैली भी आयोजित होने वाली है. जिसको लेकर भी आज की बैठक में चर्चा होगी.
Live Update
Weather Update Today Live Update: चक्रवात तूफान अर्नब का असर आज भी बना हुआ है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट है. उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ में भारी बर्फबारी के बीच ही यात्रा जारी है. ऐसे में यहां लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में ठंड का असर भी बढ़ने की संभावना है.
अमित शाह ने रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने कहा 'नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं, अनेक राजा रजवाड़ों को एक माला में पिरो कर अखंड भारत का निर्माण किया. भारत का भौगोलिक सांस्कृतिक तौर पर एक सूत्र में पिरोया. लोग कहते थे आजादी के बाद भारत बिखर जाएगा लेकिन सरदार साहेब ने वो करके बताया जो लोगों को असंभव लगता था. सरदार साहेब के संकल्पों का भारत दुनिया के सामने गौरव है, भारत नक्सलवाद से मुक्त होकर नशा मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है. सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रेरणा से 2029 तक भारत को नशा मुक्त कर देंगे.'
पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन
पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. आज वह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम मोदी सुबह 8 बजे केवड़िया पहुंचेंगे. जहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर जाकर सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्प अर्पित करेंगे.
तूफान अर्नब से आज भी बारिश
तूफान अर्नब की वजह से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक तूफान अर्नब का असर कम हो गया है. लेकिन बारिश की वजह से तापमान में गिरावट हो रही है. जिससे ठंड का असर भी बढ़ रहा है.
दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन का महा जनभियोग
दिल्ली में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन का जन महाभियोग आयोजन किया जा रहा है. जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यह प्रस्ताव लाया जाएगा. कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को सड़क पर संसद नाम दिया गया है. विपक्ष यह रैली कल प्रस्तावित भी थी. लेकिन बारिश की वजह से यह रैली निरस्त कर दी गई थी. अब आज यह आयोजन किया जा रहा है.