देश के कई राज्यों में मॉनसून अपने जोर पर चल रहा है. 8 अगस्त के बाद से इसके उत्तर में शिफ्ट होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया है कि मध्य प्रदेश के दक्षिण में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. अरब सागर में मॉनसूनी प्रवाह बना हुआ है, जिसके चलते पश्चिमी तटों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. यह स्थिति 8 अगस्त तक बनी रहेगी. उत्तरी-पश्चिमी भारत में अगले 24 घंटों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
अगर बारिश की बात करें तो मौसम विभाग ने बताया है कि गुजरात, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में तेज से भारी बारिश हो सकती है. हालांकि, इसके बाद बारिश में थोड़ी कमी आ सकती है. गुजरात में गुरुवार को बहुत भारी बारिश का अनुमान है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इसके अलावा, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के दक्षिण में आंतरिक और तटीय इलाकों में अगले चार-पांच दिनों में तेज से बहुत तेज बारिश होने की आशंका है. कर्नाटक के तटीय इलाकों में गुरुवार को भी तेज बारिश का अनुमान है, वहीं तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में 6-8 अगस्त के बीच बारिश की आशंका है. केरल में 6-9 अगस्त के बीच भारी बारिश होने का अनुमान है.
मौसम विभाग ने बताया कि 9 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के उत्तर में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते 9 अगस्त के बाद पूर्वी और मध्य भारत में बारिश की घटनाओं में तेजी आ सकती है. 9 से 12 अगस्त के बीच में ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ में तेज से भारी बारिश देखने को मिल सकती है.
बता दें कि देश में असम, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे देश बाढ़ का सामना कर रहे हैं, वहीं, महाराष्ट्र में भी लगातार बारिश हो रही है. मुंबई को बारिश के चलते पिछले दो दिनों के लिए अलर्ट पर रखा गया था और इसी के साथ कोलाबा ने बारिश के लिहाज़ से एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है. यहां पर अगस्त महीने में एक दिन में जितनी बारिश रिकॉर्ड हुई है, वैसी पिछले 46 सालों में अगस्त के महीने में कभी नहीं हुई.
Video: मुंबई में बारिश के साथ तूफानी हवा से बढ़ी मुश्किलें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं