विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2025

IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्‍टल की छत से कूदकर की आत्महत्या

सूत्रों के मुताबिक छात्र ने होस्टल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या की. इस घटना के बाद उसे तुरंत हीरानंदानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्‍टल की छत से कूदकर की आत्महत्या
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • मुंबई के आईआईटी बॉम्बे में मेटा साइंस के चौथे वर्ष का 26 वर्षीय छात्र रोहित सिन्हा ने आत्महत्या की है
  • छात्र ने शुक्रवार रात लगभग ढाई बजे होस्टल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या की, बाद में अस्पताल में मृत घोषित हुआ
  • घटना के वक्त होस्टल की छत पर एक अन्य छात्र मोबाइल पर बात कर रहा था

मुंबई के IIT बॉम्बे में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी ने आत्महत्या कर ली है. जानकारी के मुताबिक छात्र मेटा साइंस के चौथे साल में था. छात्र की उम्र 26 साल थी. यह घटना शुक्रवार रात के ढाई बजे के आसपास की बताई जा रही है. 

सूत्रों के मुताबिक छात्र ने होस्टल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या की. इस घटना के बाद उसे तुरंत हीरानंदानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

पुलिस सूत्रों ने आगे बताया कि विद्यार्थी का नाम रोहित सिन्हा है, जो कि दिल्ली का रहने वाला है. पुलिस सूत्रों के अनुसार होस्टल में रहने वाले एक अन्य विद्यार्थीभी उस वक्त होस्टल की छत पर था और मोबाइल पर बात कर रहा था लेकिन उसी वक्त रोहित ने छलांग लगा ली. इस संदर्भ में पवई पुलिस स्टेशन में ADR दर्ज कर विद्यार्थी ने आत्महत्या क्यों कि इसकी जांच कर रही है.

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai IIT Student Suicide, Mumbai IIT, Mumbai News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com