विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2017

बेनामी संपत्ति रखने वालों की जानकारी देने पर मिलेगा 1 करोड़ रुपए का इनाम

बेनामी संपत्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर चुकी केंद्र सरकार अगले महीने बड़ा घोषणा कर सकती है.

बेनामी संपत्ति रखने वालों की जानकारी देने पर मिलेगा 1 करोड़ रुपए का इनाम
बेनामी संपत्ति की सूचना पर 1 करोड़ का इनाम
  • सीबीडीटी की ओर से की जाएगी घोषणा
  • वित्त मंत्रालय से मंंजूरी मिलने का इंतजार
  • बेनामी संपत्ति की सूचना देने पर मिलेगा इनाम
नई दिल्ली: बेनामी संपत्ति  के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर चुकी केंद्र सरकार अगले महीने बड़ा घोषणा कर सकती है. एनएनआई के मुताबिक बेनामी संपत्ति की जांच कर रही है जांच एजेंसियों को जानकारी मुहैया कराने वाले शख्स को 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के एक अधिकारी जो इस योजना पर काम कर रहे हैं, नाम न बताने की शर्त पर बताया है कि सूचना देने वाले शख्स को कम से कम 15 लाख और अधिकतम 1 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा. इसके साथ ही उस शख्स की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी ताकि उसकी सुरक्षा को लेकर कोई खतरा न हो.

 आयकर विभाग ने मांगा लालू यादव की 'भाजपा भगाओ देश बचाओ' रैली के खर्चे का हिसाब

गौरतलब है कि बेनामी संपत्ति कानून को पिछले साल ही संसद में पारित किया गया था. लेकिन इसमें किसी को इनाम देने का प्रावधान नहीं रखा गया है. बेनामी संपत्ति रखने वालों का पता लगाना आयकर और प्रवर्तन निदेशालय के लिए हमेशा से ही टेढ़ी खीर रहा है. सीबीडीटी से जुड़े अधिकारी का मानना है कि गुप्त सूचनाओं के आधार पर बेनामी संपत्तिधारियों को पकड़ना काफी आसान हो जाएगा और इससे पूरे देश में अभियान चलाया जा सकेगा.

माना जा रहा है कि वित्तमंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने के बाद सीबीडीटी इस नई योजना का ऐलान कर देगी. मिल रही जानकारी के मुताबिक सीबीडीटी इसकी घोषणा अक्टूबर के मध्य या नवंबर के पहले हफ्ते तक इसकी घोषणा कर देगी.  
आपको बता दें कि बेनामी संपत्ति एक्ट नवंबर 2016 को लागू किया गया था. इस कानून के आने के बाद से कई बेनामी संपत्तियों की पहचान हुई है. जिसमें बैंक डिपोजिट और कई अचल संपत्तियां शामिल हैं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benami Property Act
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com