विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2020

रोहिंग्या के मुद्दे पर ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह पर किया वार, BJP को दिया यह चैलेंज

रोहिंग्या के मुद्दे पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. हैदराबाद निकाय चुनाव में रोहिंग्या मतदाताओं का मुद्दा जोर पकड़ रहा है.

रोहिंग्या के मुद्दे पर ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह पर किया वार, BJP को दिया यह चैलेंज
अमित शाह पर ओवैसी ने कसा तंज
नई दिल्ली:

रोहिंग्या के मुद्दे पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. हैदराबाद निकाय चुनाव में रोहिंग्या मतदाताओं का मुद्दा जोर पकड़ रहा है. रोहिंग्या के मामले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर मतदाता सूची में 30000 रोहिंग्या हैं तो गृह मंत्री क्या सो रहे हैं. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को चैलेंज देते हुए शाम तक ऐसे 1000 लोगों का नाम बताने के लिए कहा है.

ओवैसी की पार्टी के पूर्व नेता ने कहा, देश में ममता बनर्जी सबसे अधिक धर्मनिरपेक्ष

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ओवैसी ने सोमवार को कहा कि अगर मतदाता सूची में 30000 रोहिंग्या का नाम है तो गृह मंत्री अमित शाह क्या कर रहे हैं? क्या वह सो रहे हैं? क्या ये उनकी जिम्मेदारी नहीं है कि पता करें कि कैसे 30000 रोहिंग्या का नाम मतदाता सूची में शामिल हुआ. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी ईमानदार है तो कल शाम तक ऐसे 1000 लोगों का नाम बताए.

असदुद्दीन ओवैसी को दिया गया हर वोट भारत के खिलाफ : भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

ओवैसी ने कहा कि उनका इरादा नफरत फैलाने का है. यह लड़ाई हैदराबाद और भाग्यनगर के बीच है. यह अब आपकी जिम्मेदारी है कि कौन जीतेगा.

Read Also: ओवैसी ने कहा, पूरे देश में चुनाव लड़ना हमारा अधिकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asaduddin Owaisi, Hyderabad Civic Poll, Amit Shah, Rohingyas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com