- IAS रवि सिहाग और उनकी पत्नी इशिता राठी अब जम्मू-कश्मीर कैडर में एक साथ तैनात रहेंगे.
- रवि सिहाग राजस्थान के श्रीगंगानगर जबकि इशिता राठी उत्तर प्रदेश के बागपत से हैं. UPSC 2021 के बैचमेट हैं.
- AGMUT कैडर में व्यापक तबादले किए गए हैं, जिनमें कई IAS और IPS अधिकारियों की नई तैनाती शामिल है
IAS Ravi Sihag Ishita Rathi: भारतीय प्रशासनिक सेवा के चर्चित आईएएस अधिकारी रवि सिहाग और उनकी पत्नी आईएएस इशिता राठी अब जम्मू-कश्मीर कैडर में एक ही राज्य में अपनी सेवाएं दे सकेंगे. गृह मंत्रालय द्वारा 9 जुलाई 2026 को AGMUT कैडर में किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद 2022 बैच की इस आईएएस जोड़ी के बीच की 3,271 किलोमीटर की दूरी खत्म हो गई है.
IAS रवि सिहाग-IAS इशिता राठी कहां से हैं?
आईएएस रवि कुमार सिहाग मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की विजयनगर तहसील के गांव चक 3-BAM के रहने वाले हैं, जबकि आईएएस इशिता राठी उत्तर प्रदेश के बागपत की निवासी हैं. यूपीएससी सफर में दोनों बैचमेट हैं और आईएएस प्रशिक्षण के दौरान शुरू हुई उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई थी. इसके बाद 16 दिसंबर 2025 को दोनों विवाह सूत्र में बंध गए. शादी के बाद यह पहला मौका होगा जब यह आईएएस पति-पत्नी एक ही राज्य में एक साथ तैनात रहेंगे.
यह भी पढ़ें- IPS अनु बेनीवाल के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, नौवें महीने में दौड़ लगाकर पेश की मिसाल, लिखा भावुक पोस्ट

ias ravi sihag ishita rathi jammu kashmir posting agmut transfers
इशिता राठी के लिए रवि सिहाग ने छोड़ा मध्य प्रदेश कैडर
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2021 में इशिता राठी ने ऑल इंडिया 8वीं रैंक और रवि सिहाग ने 18वीं रैंक हासिल की थी. चयन के बाद रवि सिहाग को मध्य प्रदेश कैडर मिला था, जबकि इशिता राठी को AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर आवंटित हुआ. ट्रेनिंग के बाद दोनों अपने-अपने कैडर में सेवाएं दे रहे थे. शादी के बाद दोनों ने विवाह के आधार पर कैडर बदलने का आवेदन किया. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने 9 मार्च 2026 को रवि सिहाग का कैडर बदलकर मध्य प्रदेश से AGMUT कर दिया.
यह भी पढ़ें- IPS अंशिका वर्मा का ससुराल 'अफसरों की खान', पति केके बिश्नोई आईपीएस, जेठ व चार ननद भी अफसर

ias ravi sihag ishita rathi jammu kashmir posting agmut transfers
अब गृह मंत्रालय के नए आदेश के बाद इशिता राठी का तबादला भी पुडुचेरी से जम्मू-कश्मीर कर दिया गया है. हालांकि, अभी यह तय होना बाकी है कि इशिता राठी को राजौरी के आसपास तैनात किया जाएगा या किसी अन्य जिले में.
AGMUT कैडर के कई IAS और IPS अफसरों के तबादले
गृह मंत्रालय ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से AGMUT कैडर के 40 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं. इस आदेश के तहत जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों की नई तैनातियों के साथ-साथ वहां पहले से कार्यरत अफसरों को अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भेजा गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- IPS नवजोत सिमी: बिहार की लेडी सिंघम ने शेयर कीं खास तस्वीरें, बंगाल में IAS से की लव मैरिज

ias ravi sihag ishita rathi jammu kashmir posting agmut transfers
जम्मू कश्मीर में अफसरों में फेरबदल
जम्मू-कश्मीर भेजे गए IAS अफसर
- सौगात बिस्वास (2006 बैच): अरुणाचल प्रदेश से जम्मू-कश्मीर
- ममता यादव (2021 बैच): दिल्ली से जम्मू-कश्मीर
- इशिता राठी (2022 बैच): पुडुचेरी से जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर से बाहर स्थानांतरित IAS अफसर
- शाहिद इकबाल चौधरी (2009 बैच): जम्मू-कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश
- स्वाति शीमार (2023 बैच): जम्मू-कश्मीर से दिल्ली
यह भी पढ़ें- Success Story: साइबर कैफे चलाने वाले मोइन मंसूरी बने IAS, 3 लाख का लोन लेकर की UPSC की तैयारी

ias ravi sihag ishita rathi jammu kashmir posting agmut transfers
IPS अधिकारियों के तबादले
जम्मू-कश्मीर में नई तैनाती
- विष्णु कुमार (2019 बैच): दिल्ली से जम्मू-कश्मीर
- अरशी आदिल (2019 बैच): गोवा से जम्मू-कश्मीर
- तीकम सिंह वर्मा (2020 बैच): गोवा से जम्मू-कश्मीर
- के. एम. प्रियंका (2021 बैच): चंडीगढ़ से जम्मू-कश्मीर
(इसके अतिरिक्त दिल्ली से राजीव कुमार अम्बास्ता, दीपक यादव, आनंद कुमार मिश्रा और सतीश कुमार को भी जम्मू-कश्मीर भेजा गया है.)
जम्मू-कश्मीर से अन्यत्र तबादला
- राजेश कुमार शर्मा (2014 बैच): चंडीगढ़
- तनूश्री (2017 बैच): दिल्ली
- दीपिका (2018 बैच): पुडुचेरी
- गौरव सिकरवार (2019 बैच): गोवा
यह भी पढ़ें- IPS केके बिश्नोई संभल के 'सिंघम': 7 माफियाओं को किया ढेर, 800 करोड़ की संपत्ति सीज, पढ़ें पूरी कहानी
यह भी पढ़ें- IAS रवि सिहाग ने अचानक क्यों छोड़ा मध्य प्रदेश कैडर? कलेक्टर से की थी लव मैरिज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं