विज्ञापन

IAS लव स्टोरी: 1300 KM दूर से आया UPSC वाला प्यार! सरकार ने एक ही ज‍िले में दे दी पोस्‍ट‍िंग

IAS Couple Love Story: महाराष्ट्र के जालना में आईएएस दंपती अंजलि शर्मा और कृष्णकांत कांवरिया को एक साथ जिम्मेदारी मिली है. दोनों की UPSC सफलता और 1300 KM दूर की लव स्टोरी चर्चा में है. 

IAS लव स्टोरी: 1300 KM दूर से आया UPSC वाला प्यार! सरकार ने एक ही ज‍िले में दे दी पोस्‍ट‍िंग
IAS krishnakant kanwariya IAS Anjali sharma Jalna Maharashtra

IAS Couple: पहले 1300 किलोमीटर की दूरी और अलग-अलग सर्विस कैडर. अब प्यार ने दोनों को एक ही जिले तक ला खड़ा किया. महाराष्ट्र के जालना में IAS दंपती अंजलि शर्मा और कृष्णकांत कांवरिया को एक साथ जिम्मेदारी मिली है. भारतीय प्रशासन‍िक सेवा की इस  चर्चित जोड़ी के हाथ में जालना शहर और गांव दोनों के विकास की कमान है. दोनों की पोस्टिंग ही नहीं, बल्कि UPSC सफलता और लव स्टोरी भी लोगों को काफी आकर्षित कर रही है.

पत्नी आयुक्त, पति CEO-जालना में अहम जिम्मेदारी

2 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने 25 IAS अधिकारियों के तबादले किए. 2022 बैच की IAS अंजलि शर्मा और उनके पति IAS कृष्णकांत कांवरिया को जालना जिले में एक साथ पोस्टिंग दी गई. अंजलि को जालना नगर निगम आयुक्त व कृष्णकांत को जालना जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद की जिम्मेदारी दी गई है. ऐसे में IAS पत्नी शहर और पति का फोकस जालना के गांवों के विकास पर होगा.

IAS सक्सेस स्टोरी: एक साथ क्रैक की UPSC

IAS कृष्णकांत कांवरिया और उनकी पत्नी अंजलि शर्मा एक ही बैच के अधिकारी हैं. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2021 दोनों ने एक साथ पास की. कृष्णकांत कांवरिया ने चौथे प्रयास में 382वीं रैंक हासिल की, जबकि अंजलि शर्मा को पहले ही प्रयास में 450वीं रैंक मिली. जालना से पहले अंजलि नंदुरबार उपमंडल में सहायक कलेक्टर के पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं.

राजस्थान और बिहार से जुड़ी जड़ें

बता दें कि IAS अधिकारी कृष्णकांत कांवरिया राजस्थान के नागौर जिले के कुचामन शहर के रहने वाले हैं, जबकि अंजलि शर्मा मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत की रहने वाली हैं. अंजलि ने UPSC से पहले BPSC पास करके RDO के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं.

IAS लव स्टोरी: प्यार में छोड़ा झारखंड कैडर

UPSC क्रैक करने के बाद दोनों IAS अधिकारियों की ट्रेनिंग मसूरी स्थित LBSNAA में हुई. संभवत: वहीं दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. कृष्णकांत कांवरिया को झारखंड और अंजलि शर्मा को महाराष्ट्र कैडर मिला. झारखंड और महाराष्ट्र के बीच की दूरी करीब 1300 किलोमीटर है.

शादी के बाद जनवरी 2026 में कृष्णकांत कांवरिया झारखंड से महाराष्ट्र कैडर में आ गए, ताकि दोनों साथ रह सकें. अब यह IAS दंपती एक ही जिले जालना में मिलकर विकास की जिम्मेदारी संभाल रहा है.  

यह भी पढ़ें- चार सगे भाई-बहन बने पुलिस कांस्टेबल, आखिर किसान परिवार ने कैसे लिखी सफलता की चौंकाने वाली कहानी?
यह भी पढ़ें- IAS रिया सैनी कौन हैं? PM मोदी के क्षेत्र वाराणसी में मिली पहली पोस्टिंग, भाई ने NDTV से शेयर की पूरी कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com