विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसे बचपन की सजा, बन गई जवानी की जरूरतें- आप भी कहेंगे ऐसा तो मेरे साथ भी है

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक ऐसा फलसफा शेयर किया जिसे देखकर आप भी कहेंगे देसी गर्ल ने दिल की बात कह दी.

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसे बचपन की सजा, बन गई जवानी की जरूरतें- आप भी कहेंगे ऐसा तो मेरे साथ भी है
प्रियंका चोपड़ा ने दी जिंदगी की एक बड़ी सीख
Social Media
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की जरिए जिंदगी की हकीकत बयान की है. ये पोस्ट एक नजर में देखने पर आपको हल्की लग सकती है लेकिन जब आप इसे गौर से पढेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि देसी गर्ल ने कितनी बड़ी बाता इतनी आसानी से सबसे कह दी. दरअसल प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की है. इस स्टोरी में प्रियंका ने लिखा, मुझे यकीन नहीं हो रहा. पूरा बचपन जो मेरे लिए सजा थी वह अब मेरी जिंदगी का लक्ष्य बन गई है. जैसे कि सब्जियां खाना, घर पर रहना, दिन में छोटी सी नींद लेना और रात को जल्दी सो जाना.

प्रियंका चोपड़ा की ये स्टोरी बता रही है कि वह अब अपनी सेहत को लेकर कितनी कॉन्शियस रहती हैं. यूं तो फिटनेस के मामले में वो हमेशा ही काफी अलर्ट रही हैं लेकिन अब लगता है कि वह अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर थोड़ा ज्यादा सतर्क हो गई हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

वर्कफ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द बॉलीवुड फैन्स के लिए एक पैन इंडिया फिल्म लेकर आ रही हैं. इस फिल्म का नाम है वाराणसी. राजामौली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का बजट 1200 से 1400 करोड़ के बीच बताया जा रहा है. फिल्म का फर्स्ट लुक काफी शानदार लगा था. वीएफएक्स के मामले में तो राजामौली का काम आप जानते ही हैं. इस फिल्म को भी फैन्स बाहुबली फ्रेंचाइजी की तर्ज पर देख रहे हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि राजामौली फैन्स की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे.

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की 800 करोड़ी फिल्म का पहला लुक रिलीज, नाम रखा राका, गंजी खोपड़ी और पैने नाखून देख कहेंगे 2000 करोड़ पक्के

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com