विज्ञापन

Bihar: पति ने GPS डिवाइस से पत्नी को किया ट्रैक, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा... थाने तक पहुंचा हाई वोल्टेज ड्रामा

पटना में अनोखा मामला सामने आया जहां पत्नी को पकड़ने के लिए पति ने GPS डिवाइस का इस्तेमाल किया और पत्नी को ट्रैक किया. जिसके बाद पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लिया. (दानापुर से गौरव कुमार की रिपोर्ट)

Bihar: पति ने GPS डिवाइस से पत्नी को किया ट्रैक, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा... थाने तक पहुंचा हाई वोल्टेज ड्रामा
पति-पत्नी और प्रेमी का मामला पहुंचा थाने
Bihar News:

राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा उस वक्त थाने पहुंचा, जब पति ने अपनी पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा. दिलचस्प बात यह है कि पत्नी को पकड़ने के लिए पति ने GPS डिवाइस का इस्तेमाल किया और पत्नी को ट्रैक किया. जिसके बाद पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लिया. यह फिल्मी अंदाज वाला मामला फुलवारी शरीफ के एकता नगर से आई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है. जबकि पति ने अपनी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चुपके से GPS का सहारा लिया, यह अब चर्चा का विषय है.

पत्नी के सैंडल, बैग और घर में GPS

बताया जाता है कि पति को पहले से ही पत्नी पर शक था. लेकिन उसने बिना हंगामा किए चुपचाप योजना बनाई और पत्नी के सैंडल, बैग और घर में GPS डिवाइस लगा दिया. वहीं जब वह काम पर निकला, तो मोबाइल के जरिए लगातार पत्नी की लोकेशन ट्रैक करता रहा. 

कुछ देर बाद लोकेशन संदिग्ध लगी, तो वह अचानक घर पहुंच गया. घर का दरवाजा खुलते ही पति के होश उड़ गए. पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी. इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ. शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए और मामला दो पक्षों में बंट गया. कुछ लोग पति के समर्थन में तो कुछ पत्नी और उसके प्रेमी के पक्ष में नजर आए.

पति-पत्नी और प्रेमी के बीच समझौता

हंगामे के दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई. आरोप है कि पति ने गुस्से में प्रेमी से लाइसेंसी पिस्तौल और सोने की चेन छीन ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई. थाने में देर रात तक ड्रामा चलता रहा. आखिरकार पुलिस की समझाइश के बाद पति-पत्नी और प्रेमी के बीच समझौता हो गया. तीनों ने लिखित में दिया कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते. इसके बाद आधी रात को सभी को छोड़ दिया गया. यह अनोखा ‘GPS वाला प्यार' का मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ेंः Bihar: डॉक्टर साहब होमियोपैथी दवा के बदले मरीजों को पिला रहे थे स्प्रिट, चला रहे थे कारोबार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com