महिला अधिकारी से रेप (Rape) के आरोपी फ्लाइट लेफ्टिनेंट पर कोर्ट मार्शल एक्ट (Court Martial Act) के तहत मुकदमा चलाया जाएगा. तमिलनाडु के कोयंबटूर की एक अदालत ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया क्योंकि यह मामला वायुसेना (IAF) को सौंप दिया गया है.
सह-कर्मी फ्लाइट लेफ्टिनेंट पर रेप का आरोप लगाने वाली इंडियन एयर फोर्स की महिला अफसर ने उसकी मेडिकल जांच कर रहे डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जांच के दौरान उसे 'यौन शोषण के ट्रॉमा से दोबारा गुजरना पड़ा.' पीड़िता का आरोप है कि एयरफोर्स के डॉक्टरों ने उसका 2-फिंगर टेस्ट किया, जो कि प्रतिबंधित है और उसके सैक्सुअल हिस्ट्री के बारे में पूछा. उन्होंने कहा कि इस सब ने उनके "यौन शोषण के सदमे को फिर से जीवित" कर दिया.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने गुरुवार को कहा कि उसने भारतीय वायुसेना के सामने इस मुद्दे को उठाया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने जोर दिया, "...वह बहुत निराश है और भारतीय वायुसेना के डॉक्टरों की ओर से प्रतिबंधित टू-फिंगर टेस्ट कराने के कदम की कड़ी भर्त्सना करता है. यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है. साथ ही, निजता एवं महिला के गरिमामयी जीवन जीने के अधिकार का भी हनन है."
महिला अफसर ट्रेनिंग के लिए कोयंबटूर के रेडफील्ड स्थित एयर फोर्स एडमिनिस्ट्रेटिव कॉलेज में आई थी. महिला ने कहा कि मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने से निराश होकर उसने अंतिम उपाय के रूप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस का कहना है कि महिला अधिकारी ने बताया था कि जिस तरह से उनकी शिकायत पर वायुसेना का रुख था, वह उससे नाखुश थीं, यह कहने के बाद हमने कार्रवाई की.
यह घटना करीब दो हफ्ते पुरानी है. महिला ने बताया था कि वह खेलने के दौरान जख्मी हो गई थीं. फिर उन्होंने सोने से पहले अपने कमरे में कुछ दवाएं लीं. बाद में जब वह उठी तो पता चला कि उसका यौन शोषण किया गया है.
आरोपी फ्लाइट लेफ्टिनेंट को रविवार को गिरफ्तार किया गया था. उनके वकील ने इस आपत्ति जताते हुए कहा था कि "कोयंबटूर पुलिस ने एक वायुसेना अधिकारी को गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं है.
इस बीच, वायुसेना ने गुरुवार को बयान में कहा, "इंडियन एयरफोर्स पुलिस जांच में सहयोग कर रहा है और आंतरिक जांच भी कर रहा है. साथ ही कहा कि मामला विचाराधीन है इसलिए अभी हम कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते."
- - ये भी पढ़ें - -
* '2-फिंगर टेस्ट से गुजरना पड़ा' : रेप पीड़िता IAF अफसर ने लगाए आरोप- 'ट्रॉमा को दोबारा जीने पर मजबूर'
* पांच महीने की बच्ची के साथ बलात्कार, हत्या के दोषी चचेरे भाई को मौत की सजा
वीडियो: ठाणे में नाबालिग से रेप में अब तक 29 गिरफ्तार, आरोपियों ने कबूला जुर्म : पुलिस सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं