विज्ञापन

चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 7 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा में गहरी खाई से सभी सात शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत की वजह की पुष्टि हो सके.

चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 7 लोगों की मौत
हिमाचल के चंबा में सड़क हादसा.
  • हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई
  • हादसा चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास बुधवार देर रात करीब 2 बजे के आसपास हुआ
  • जानकारी के मुताबिक सभी कार सवार एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे
शिमला:

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. गहरी खाई में गाड़ी गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई. ये हादसा चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास बुधवार देर रात करीब 2 बजे के आसपास हुआ. जानकारी के मुताबिक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. गाड़ी खाई में गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए. 

अंधेरे में गहरी खाई में गिरा वाहन

आसपास के लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन पर सूचना दी. जिसके बाद पुलिस और स्थानीय तुरंत मौके पर पहुंच गए. उन्होंने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. अंधेरे की वजह से राहत और वचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही थीं. जानकारी के मुताबिक सभी कार सवार एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया.पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

मुंडन कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए वाहन में ग्राम महल पंचायत के सपरोठ गांव के तीन महिलाओं और तीन पुरुषों समेत छह लोग सवार थे . ड्राइवर गाड़ी चला रहा था. ये सभी लोग काकड़ोथा गांव में एक मुंडन संस्कार में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान छतरूंड के पास अनियंत्रित होकर वाहन सड़क से फिसलकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. 

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, हादसे के कारणों की जांच

गहरी खाई से सभी सात शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत की वजह की पुष्टि हो सके.प्रशासन इस भीषण हादसे की जांच कर रहा है. प्रारंभिक तौर पर वाहन की गति, या किसी अन्य यांत्रिक खराबी जैसे संभावित कारणों की जांच की जा रही है. इस दर्दनाक हादसे ने सपरोठ पंचायत में मातम का माहौल है.चंबा जैसे पहाड़ी जिलों में संकरे और घुमावदार रास्ते, तीव्र ढलानें और कई बार खराब सड़क की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. 

इनपुट- सौरभ महाजन

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
चीफ़ सब-एडिटर
उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर कासगंज से निकलकर जयपुर की एमिटी यूनिवर्सिटी से पत्रिकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. पिछले 12 सालों से बतौर पत्रकार काम कर... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Accident, Himachal Pradesh News, Chamba Accident, Road Accident, Chamba Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com