विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2018

एचआरडी मंत्रालय का आदेश- विश्वविद्यालय हर साल आयोजित करें दीक्षांत समारोह

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि वह हर साल दीक्षांत समारोह आयोजित करें.

एचआरडी मंत्रालय का आदेश- विश्वविद्यालय हर साल आयोजित करें दीक्षांत समारोह
प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि वह हर साल दीक्षांत समारोह आयोजित करें. मंत्रालय ने पाया था कि कुछ विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम को हर साल आयोजित नहीं करते. 

मानव संसाधन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया , 'दीक्षांत समारोह हर साल नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए और विद्यार्थियों को समय पर उनकी डिग्री मिलनी चाहिए. यह समारोह स्नातक के विद्यार्थियों के लिए बड़े महत्व का होता है और उनके परिवारवालों के लिए भी यह गर्व भरा क्षण होता है.'

एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम घटाकर आधा कर दिया जाएगा : प्रकाश जावड़ेकर

अधिकारी ने बताया , 'ऐसा पाया गया कि कुछ कॉलेज वित्तीय या समय संबंधित दिक्कतों की वजह से इस प्रक्रिया का नियमित रूप से पालन नहीं कर रहे हैं.' मंत्रालय ने सभी विश्वविद्यालयों से इस बारे में विस्तृत जानकारी भेजने को कहा है कि उन्होंने अंतिम दीक्षांत समारोह कब आयोजित किया था.

पश्चिम बंगाल के विश्व भारती विश्वविद्यालय ने पांच साल के बाद इस साल मई में दीक्षांत समारोह आयोजित किया था. त्रिपुरा के केंद्रीय विश्वविद्यालय ने चार साल के बाद इस साल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने अपने पहले और एकमात्र दीक्षांत समारोह के 46 साल बाद इस साल दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया.

VIDEO: पेपर लीक मामला: प्रकाश जावड़ेकर बोले-CBSE की छवि पर दाग लगा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prakash Javdekar, Universities, Convocation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com