विज्ञापन

CUET UG 2026: कॉलेज एडमिशन का एक और मौका, NTA ने फिर खोला रजिस्ट्रेशन पोर्टल, जानें आखिरी तारीख

NTA ने साफ कर दिया है कि यह एक 'स्पेशल चांस' है.  इसका मतलब है कि फॉर्म भरते समय आपको बहुत सावधान रहना होगा. एक बार फॉर्म जमा करने के बाद आपको इसमें सुधार (Correction) करने का कोई मौका नहीं मिलेगा. इसलिए अपना नाम, स्पेलिंग और सब्जेक्ट्स को बहुत ध्यान से चेक करें. 

CUET UG 2026: कॉलेज एडमिशन का एक और मौका, NTA ने फिर खोला रजिस्ट्रेशन पोर्टल, जानें आखिरी तारीख
CUET UG 2026 की परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच होने की उम्मीद है.

CUET UG 2026 : अगर आप भी इस साल कॉलेज में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे हैं और किसी वजह से CUET UG 2026 का फॉर्म भरने से चूक गए थे, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों की भारी मांग को देखते हुए एक बार फिर से ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल खोल दिया है. पोर्टल 23 फरवरी दोपहर से 26 फरवरी रात 11 बजकर 50 मिनट तक खुला रहेगा.

Re-opening of Online Application Portal for Common University Entrance Test (UG) – 2026 Examination – reg.

नहीं मिलेगा करेक्शन का मौका

NTA ने साफ कर दिया है कि यह एक 'स्पेशल चांस' है.  इसका मतलब है कि फॉर्म भरते समय आपको बहुत सावधान रहना होगा. एक बार फॉर्म जमा करने के बाद आपको इसमें सुधार (Correction) करने का कोई मौका नहीं मिलेगा. इसलिए अपना नाम, स्पेलिंग और सब्जेक्ट्स को बहुत ध्यान से चेक करें. 

कब होगी परीक्षा?

CUET UG 2026 की परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच होने की उम्मीद है. यह एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में भारत और विदेशों के कुछ चुनिंदा शहरों में आयोजित किया जाएगा. 

अगर आपको फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आ रही है, तो आप सीधे NTA के हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CUET UG 2026, NTA Public Notice, Common University Entrance Test, CUET Application Form 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com