विज्ञापन
This Article is From May 17, 2020

हावड़ा ब्रिज को कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में किया गया रोशन

पश्चिम बंगाल की पहचान हावड़ा ब्रिज  को शनिवार को शानदार रोशनी और साउंड शो के जरिए सजाया गया और ऐसा खास तौर पर कोरोनावायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मान देने के लिए किया गया.

हावड़ा ब्रिज को शानदार रोशनी और साउंड शो के जरिए सजाया गया.
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की पहचान हावड़ा ब्रिज  को शनिवार को शानदार रोशनी और साउंड शो के जरिए सजाया गया और ऐसा खास तौर पर कोरोनावायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मान देने के लिए किया गया. गौरतलब है कि शनिवार को अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस भी था जो कि यूनेस्को द्वारास पूरी दुनिया में मनाया जाता है. सजावट के पीछे का जिम्मा कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट पर रहा.  कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद कहने के ब्रिज पर डिजिटल लाइट रोशनी बिखेर रही थी.

बता दें कि 16 मई को अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस मनाया जाता है. यूनेस्को द्वारा इसे विज्ञान में परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है. इससे पहले गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 159वीं जयंती पर हावड़ा ब्रिज को रोशन किया गया था. इस रोशनी और साउंड सिस्टम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस साल जनवरी में कोलकाता दौरे पर लॉन्च किया गया था.

जब से कोरोनावायरस के खिलाफ स्वास्थ्यकर्मियों ने मोर्चा संभाला है तब से कई मौकों पर उन्हें सम्मानित किया जा चुका है. जनता कर्फ्यू में ताली बजाकर, दिए जलाकर कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया था.  कुछ दिनों पहले सुरक्षाबलों ने फ्लाईपास्ट किया था  और आसमान से अस्पतालों के ऊपर फूल बरसाए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Howrah Bridge, Coronavirus Warriors
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com