विज्ञापन
This Article is From May 16, 2025

नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों से गृह मंत्री अमित शाह ने AIIMS में की मुलाकात

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के AIIMS ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की.

नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों से गृह मंत्री अमित शाह ने AIIMS में की मुलाकात
नई दिल्ली:

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान घायल हुए सुरक्षाकर्मियों से दिल्ली के AIIMS में मुलाकात की. गृह मंत्री ने घायल सुरक्षाकर्मियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें विश्वास दिलाया कि देश उन पर भरोसा और गर्व करता है. हमारे सुरक्षा बल अपनी वीरता से नक्सलवाद का नामोंनिशान मिटा रहे हैं.

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के AIIMS ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की.

केन्द्रीय गृह मंत्री ने ‘X' पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि हमारे सुरक्षा बल अपनी वीरता से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा रहे हैं. आज दिल्ली के AIIMS ट्रॉमा सेंटर में जाकर उन सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की जो छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए थे. उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें विश्वास दिलाया कि देश उन पर भरोसा और गर्व करता है.

अमित शाह ने कहा कि वीर जवानों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर लगातार 21 दिनों तक ऑपरेशन चलाकर 31 नक्सलियों को ढेर किया. जवानों के इस शौर्य और साहस पर पूरे देश को गर्व है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Home Minister Amit Shah, Anti-Naxal Operation, AIIMS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com