विज्ञापन
This Article is From May 27, 2022

कर्नाटक में मुस्लिम महिला से संबंध को लेकर हिंदू युवक की हत्या : पुलिस

25 साल के विजया कांबले की हमला कर हत्या कर दी गई. कहा जा रहा है कि विजया का दोष केवल इतना था कि वो अलग धर्म की लड़की से प्रेम करता था और उसी से शादी करना चाहता था.

कर्नाटक में मुस्लिम महिला से संबंध को लेकर हिंदू युवक की हत्या : पुलिस
पुलिस ने इलाके में बढ़ाई सुरक्षा
बेंगलुरु:

कर्नाटक के कुलबर्गी जिले में एक मुस्लिम महिला के साथ संबंध होने की वजह से 25 वर्षीय लड़के की हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती करनी पड़ी. जानकारी के मुताबिक वाडी कस्बे के भीमा नगर के रहने वाले विजया कांबले को सोमवार रात एक रेलवे पुल के पास कई लोगों ने मिलकर रोक लिया. जिसके बाद उस पर जानलेवा हमला किया गया.

दरअसल बताया ये जा रहा है कि हमला करने से पहले लड़के और हमलावरों के बीच बहस भी हुईं. हमले में लड़का बुरी तरह से लुहलुहान हो गया. जिसके बाद लड़के की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि विजया एक मुस्लिम महिला से शादी करना चाह रहा था. लेकिन लड़की का परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ था. पीड़िता की मां ने प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में लड़की के पिता और भाई पर उसके बेटे को चाकू मारने का आरोप लगाया.

फिलहाल विजया की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों की पहचान महिला के भाई 19 वर्षीय शहाबुद्दीन और एक अन्य 19 वर्षीय शख्स नवाज के रूप में हुई है. इस मामले में पुलिस की तरफ से आगे की कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें: कटिहार के डीएम की सादगी के कायल हुए लोग, ज़मीन पर बैठकर बच्चों संग खाया खाना

ये भी पढ़ें: तपती गर्मी से दिल्ली वालों को हल्की राहत, राजधानी में आज फिर बरस सकते हैं बादल

VIDEO: जम्‍मू कश्‍मीर के पूर्व CM फारूक अब्‍दुल्‍ला को ED का समन, 31 मई को होगी पूछताछ | पढ़ें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hindu Man Killed, Hindu Man Relationship With Muslim Woman, Vijaya Kamble Murder, Kalaburagi District Murder Case, Bheema Nagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com