विज्ञापन
20 days ago
नई दिल्ली:

Breaking News Live Updates: हिमाचल प्रदेश के 4 नगर निगमों के लिए आज वोट डाले जाएंगे. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है. 4 नगर निगमों के 439 पदों के लिए 1147 उम्मीदवार मैदान में हैं.नतीजे 31 मई को आएंगे. पीएम मोदी आज नीदरलैंड की हेग सिटी में सीईओ राउंड टेबल बैठक में हिस्सा लेंगे. सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या अब बढ़कर 33 से 37 कर दी गई है. मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार ने राष्ट्रपति की मंदूरी मिलते ही इसे जारी कर दिया है. देश-दुनिया की हर ताजा तरीन खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ 


 

Live: मकानों की गणना का फील्ड कार्य शुरू,देश के ये राज्य लिस्ट में

देशव्यापी जनगणना 2027 के अंतर्गत चरण-I में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) के फील्ड कार्य पाँच राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों राजस्थान, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दिल्ली नगर निगम (MCD) क्षेत्र में प्रारंभ हो गया है.इस बीच,आंध्र प्रदेश,अरुणाचल प्रदेश,बिहार,चंडीगढ़,छत्तीसगढ़,दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव,हरियाणा, मध्य प्रदेश,पंजाब,तेलंगाना और उत्तराखंड में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकानसूचीकरण कार्य जारी है.

आज से गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी में स्व-गणना ( SE) सुविधा शुरू हो गई है, जो 31 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी.इन राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में संबंधित मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का फील्ड कार्य 1 जून से 30 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा. उत्तर प्रदेश में भी स्व-गणना सुविधा जारी है जो 21 मई 2026 तक चलेगी. इसके बाद 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण का फील्ड कार्य किया जाएगा. रिपोर्ट- राजीव रंजन 

Live: जहानाबाद में भाजपा नेता की चाची की बेरहमी से हत्या, लूटपाट की आशंका,जांच में जुटी पुलिस

बिहार के जहानाबाद से एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां बेखौफ बदमाशों ने घर में अकेली रह रही भाजपा नेता के वृद्ध चाची को पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है.घटना कल्पा थाना क्षेत्र के कामदेव बीघा गांव की है.इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.मृतका की पहचान स्वर्गीय शिवधारी सिंह की 70 वर्षीय पत्नी और भाजपा नेता सतेंद्र सिंह की चाची रामकुमारी देवी के रूप में की गई है.

LIVE:गैस की किल्लत के बीच खुशखबर, 20 हजार टन LPG लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा 'सिमी'

जहाज “सिमी” LPG लेकर कांडला पोर्ट पहुंच गया है.इस जहाज में 20,000 टन LPG लेकर पहुंचा है. यह जहाज  कल रात कांडला पोर्ट की नंबर 1 ऑयल जेटी पर डॉक किया गया था. शिप “सिमी” होर्मुज स्ट्रेट पार करके भारत पहुंचा है. यह 13 मई को होर्मुज की खाड़ी से गुजरा था और आज यह सुरक्षित पहुंच गया है.LPG अनलोडिंग का प्रोसेस जल्द ही शुरू होगा.   

Himachal Nagar Nikay Chunav Live Updates:हिमाचल नगर निकाय चुनाव की डिटेल जान लीजिए

हिमाचल प्रदेश में आज चार 51 शहरी निकायों में मतदान हो रहा है इसमें नगर निगम सोलन, धर्मशाला , पालमपुर और मंडी के 64 वार्ड में मतदान हो रहा है वहीं  25 नगर परिषद के 229 वार्ड, 22 नगर पंचायत के  156 वार्ड में भी मतदान चल रहा है. प्रदेश में कुल 449 वार्ड में मतदान हो रहा है. आज प्रदेश में 1 लाख 80 पुरुष और 1 लाख 79 हजार महिला मतदाता मतदान करेंगे. चार नगर निगमों सोलन पालमपुर धर्मशाला मंडी में वोटिंग की गिनती 31 मई को होगी वहीं नगर परिषदों व नगर पंचायतों में गिनती मतदान के खत्म होने के बाद आज ही होगी.

आज सुबह से ही मतदान केंद्रों में लंबी क़तारें देखी जा रही हैं स्थानीय लोगों को मानें तो वो लोग स्थानीय मुद्दों को लेकर मतदान कर रहे हैं.यह चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर हो रहा है, वहीं इस चुनाव में भाजपा व कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और इसे सत्ता का सेमीफाइनल कहा जा रहा है.अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है. रिपोर्ट- अनूप धीमान

Himachal Nagar Nigam Chunav Live Updates: चार नगर निगमों समेत 51 शहरी निकायों में वोटिंग जारी

हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों समेत 51 शहरी निकायों में वोटिंग जारी है. लोगों में ऐसा उत्साह है कि वोटर्स 7 बजे से पहले ही कतार में लग गए थे. चार नगर निगमों समेत 51 शहरी निकायों के लिए 589 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है. 

Himachal Nagar Nigam Chunav Live Updates: किन चार नगर निगमों में डाले जा रहे वोट?

हिमाचल के जिन चार नगर निगमों में आज वोट डाले जा रहे हैं उनमें है सोलन,मंडी, धर्मशाला और पालमपुर. सोलन कांग्रेस के लिए अहम  माना जा रहा है.यहां  स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ने चुनाव प्रचार किया था. मंडी में जयराम ठाकुर ने मोर्चा संभाला है क्योंकि यह उनका राजनीतिक गढ़ माना जाता है.पालमपुर में भाजपा वर्सेज कांग्रेस की लड़ाई है तो धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा के लिए राजनीतिक लिटमस टेस्ट की तरह है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com