विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2024

हेमंत सोरेन अपने चाचा के अंतिम संस्कार में नहीं हो पाएंगे शामिल, अंतरिम बेल की याचिका नामंजूर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने अंतरिम बेल देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद अब हेमंत सोरेन अपने चाचा की अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो पाएंगे.

हेमंत सोरेन अपने चाचा के अंतिम संस्कार में नहीं हो पाएंगे शामिल, अंतरिम बेल की याचिका नामंजूर
हेमंत सोरेन अपने चाचा की अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो पाएंगे...
रांची:

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने अपने बड़े चाचा राजाराम सोरेन के अंतिम संस्कार और श्राद्ध में शामिल नहीं हो पाएंगे. पीएमएलए कोर्ट ने अंतरिम बेल की उनकी याचिका नामंजूर कर दी है. सोरेन ने आज ही कोर्ट में लगाई गई याचिका में कहा कि उनके चाचा राजाराम सोरेन का 27 अप्रैल को निधन हो गया. उन्हें उनके अंतिम संस्कार और श्राद्ध में भाग लेने की अनुमति दी जाए. इसके लिए उन्होंने 13 दिनों की अंतरिम जमानत की गुहार लगाई थी.

बता दें कि झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन के बड़े भाई राजाराम सोरेन का शनिवार सुबह उनके रांची स्थित आवास पर निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे. उनका अंतिम संस्कार संभवतः रामगढ़ जिला स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा में होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hemant Soren, Hemant Soren Uncles Funeral, Hemant Soren Interim Bail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com