विज्ञापन

"हेलो भाटी साहब, फार्म हाउस का उद्घाटन है… पहले टाइम पर नहीं आए", मासूम ने रव‍िंद्र भाटी को द‍िया न‍िमंत्रण 

राजस्‍थान के किशनगढ़ का रहने वाला सूर्यांश अपनी प्यारी बातों और मासूम अंदाज से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. मासूम ने व‍िधायक रव‍िंद्र भाटी को न‍िमंत्रण द‍िया.  

"हेलो भाटी साहब, फार्म हाउस का उद्घाटन है… पहले टाइम पर नहीं आए", मासूम ने रव‍िंद्र भाटी को द‍िया न‍िमंत्रण 
राजस्थान में बाड़मेर के शिव विधानसभा से विधायक रविंद्र सिंह भाटी से काल्पनिक बातें करता मासूम सूर्यांश.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मासूम बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने फार्म हाउस के उद्घाटन के लिए शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को निमंत्रण दे रहा है. रविंद्र सिंह भाटी कैसे जयपुर से किशनगढ़ और किशनगढ़ से उसके फार्म हाउस तक अभी मार्ग से आएंगे, उसको लेकर काल्पनिक बातें करता नजर आ रहा है. 

सूर्यांश मुंडेल स्विमिंग पूल का भव्य उद्घाटन, रविंद्र सिंह भाटी के हाथों करवाने की बात मासूम करता नजर आ रहा है.

एयरपोर्ट पर आपको लेने आ जाऊंगा

सूर्यांश की बातें- हेलो भाटी साहब, आपसे बात कर रहा हूं… टाइम निकालकर आप सही समय पर आ जाना. अगर आप नहीं आए तो मैं जयपुर एयरपोर्ट पर आपको लेने आ जाऊंगा… नहीं तो किशनगढ़ की फ्लाइट ले लीजिए, वहां भी लेने आ जाऊंगा. अरे हमारे घर भी आइए. 

भाटी साहब बोले- मैं फ्लाइट ले चुका हूं, अब किशनगढ़ उतरकर सीधे घर आऊंगा. थोड़ी देर बाद खबर आई  फ्लाइट लैंड होते-होते गड़बड़ हो गई. कहीं इधर-उधर लैंड कर दी, और घर भी तोड़ दिया! अब हमारे इलाके में आ रहे हैं, लो जी, भाटी साहब उतर गए. अब अपनी गाड़ी लेने जा रहे हैं.

मम्मी! देखो-देखो भाटी आ गए 

मम्मी! देखो-देखो, रविंद्र सिंह भाटी आ गए! अरे नहीं आए अभी काम पड़ गया, तो नया भाटी साहब बनाना पड़ गया. काम थोड़ा अटक गया. जयपुर में फ्लाइट भी खराब हो गई, फिर दूसरा भाटी साहब तैयार कर दिया! अब तो स्विमिंग पूल भी तैयार कर दिया है, और भाटी साहब भी तैयार हैं.

आइए-आइए भाटी साहब

हेलो भाटी साहब, फार्म हाउस का उद्घाटन है. पहले टाइम पर नहीं आए, लेकिन अब तो आ जाइए! आइए-आइए भाटी साहब. 
अरे वाह भाटी साहब तो आराम से स्विमिंग पूल में नहा रहे हैं.  हेलो भाटी साहब, कहां पहुंच गए? अच्छा, बगीचे में पहुंच गए? जल्दी आइए.  लो जी, अब आ रहे हैं रविंद्र सिंह भाटी. 

मासूम की यह काल्पनिक बातें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया बटोर रही है. 

लोगों काे पसंद आ रहा क्यूट अंदाज 

सूर्यांश किशनगढ़ परबतसर के पास का रहने वाला है. वह अपनी प्यारी बातों और मासूम अंदाज से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. उसके Instagram पर 1.42 लाख (142K) फॉलोअर्स हैं, जहां लोग उसकी क्यूट और दिल छू लेने वाली वीडियो को खूब पसंद करते हैं. 
इस अकाउंट को उसकी माता पूनम चौधरी मैनेज करती हैं. 

वीडियो वायरल होने के बाद कई बड़ी हस्तियों ने भी सराहना की. यहां तक कि पूर्व मंत्री बीना कॉक ने भी फोन कर उससे बात की और उसकी तारीफ की.  इस नन्हे फैन की मासूमियत ने सच में सबका दिल मोह लिया.  और सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. 

भाटी ने सूर्यांश से की बात 

वीडियो वायरल होने के बाद विधायक रविंंद्र सिंंह भाटी ने मासूम सूर्यांश से फोन पर बात की. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "अपने घर के आंगन में बनाए गए छोटे से स्विमिंग पूल के उद्घाटन पर नन्हे साथी सूर्यांश मुंडेल का मासूम आमंत्रण दिल को छू गया. आज उसी प्यारे वीडियो के बाद उससे वीडियो कॉल पर बात करने का सुखद अवसर मिला. उसकी मासूम मुस्कान और उत्साह ने मन खुश कर दिया. ढेर सारा स्नेह, आशीर्वाद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं. ऐसे नन्हे सपने ही कल की बड़ी उड़ान बनते हैं.  

यह भी पढ़ें: 'तो क्या पहली मूवी के लिए मुझसे रेप करवाओगे', मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com