विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक में अगले 6-7 दिनों में भारी बारिश की संभावना, जानें बाकि राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

अगले 2-3 दिनों में अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक में अगले 6-7 दिनों में भारी बारिश की संभावना, जानें बाकि राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
(फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

मौसम विभाग ने अगले 6 से 7 दिनों के लिए केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसमें 29-30 को केरल में बहुत ही तेज बारिश होने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 29 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में अगले 2-3 दिनों में अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

यह भी पढ़ें : Weather Update: मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में आंधी-तूफान का येलो और ऑरेंज अलर्ट किया जारी

मिजोरम और असम में भी भारी बारिश की संभावना

आईएमडी ने मिजोरम में अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है, इसके साथ ही 29 और 30 मई को असम और मेघालय में भी भारी वर्षा होने की संभावना है. आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए निवासियों से संभावित व्यवधानों के लिए तैयार रहने और सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. 

छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में भी छिटपुट बारिश की संभावना

नॉर्थईस्ट के अलावा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा आदि इलाकों में 31 मई तक छिटपुट से लेकर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है. इन हिस्सो में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस अवधि के दौरान मध्य प्रदेश और बिहार में भी ऐसी ही स्थितियां होने की आशंका है.

तेलंगाना, कराईकल में भी बारिश की संभावना

दक्षिण भारत के भी कई हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, विशेष रूप से तेलंगाना में 29 मई को भारी बारिश हो सकती है. इस बीच, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 2 जून तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है, साथ ही आंधी, बिजली गिरने और 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है.

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश का संभावना

महाराष्ट्र के कोंकण और घाट क्षेत्रों में 27 मई को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि गुजरात और मराठवाड़ा में तेज गरज के साथ हवाएं चल सकती हैं. अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर क्षेत्र में 2 जून तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इस बीच, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 30 मई को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.

मछुआरों को अरब सागर में न जाने की दी गई सलाह

आईएमडी ने मछुआरों को 1 जून तक अरब सागर में न जाने की सलाह दी है, और 30 और 31 मई को केरल, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, कोमोरिन क्षेत्रों, मन्नार की खाड़ी, गुजरात के तट पर और उसके आसपास के इलाकों में न जाने की सलाह दी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Prediction In India, Kerala Rains, Maharashtra Rains, Mumbai Rains, Rain In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com