
मणिपुर के थाउबल में बाढ़ में फंसी मारुति कार को बहने से रोकते लोग
इम्फाल:
मणिपुर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ के हालात हैं। बचाव और राहत कार्य में एनडीआरएफ को लगाया गया है। चांदेल जिले में उपायुक्त रॉबर्ट खेतरीमायुम ने बताया कि जौमोल गांव में भूस्खलन से 20 लोग मारे गए।
चांदेल का महत्वपूर्ण पुल बाढ़ ने बरबाद कर दिया।
चांदेल और थाउबल के तमाम अहम पुल बाढ़ में बह गए।
चांदेल और थाउबल में राष्ट्रीय राजमार्ग की तमाम सड़कों पर पानी भर गया है।
चांदेल और थाउबल के तमाम गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।
तमाम जगहों पर जहां पुल बाढ़ के पानी में बह गए हैं, वहां पर गांवों का संपर्क टूट गया है। यह हाल चांदेल और थाउबल के गांव में है।
इम्फाल ईस्ट और वेस्ट जिलों के तमाम इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं।
मणिपुर के चांदेल में पानी के बीच से फंसा एक आदमी।
चांदेल और थाउबल में सरकार ने बचाव कार्यकार्य आरंभ कर रखा है। ऐसे में हेलीकॉप्टर से मदद पहुंचाई जा रही है।







