विज्ञापन
This Article is From May 12, 2017

कुलभूषण जाधव मामले पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में सुनवाई का होगा सीधा प्रसारण

कुलभूषण जाधव मामले पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में सुनवाई का होगा सीधा प्रसारण
भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव का फाइल फोटो...
नई दिल्‍ली: पाकिस्तान की सैन्य अदालत द्वारा भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को सुनाई गई मौत की सजा पर रोक लगाने के लिए भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में दायर याचिका पर सुनवाई का सीधा प्रसारण होगा.

संयुक्त राष्ट्र के भारत स्थित सूचना केंद्र द्वारा आज यहां जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है. केन्द्र के सूचना अधिकारी राजीव चंद्रन द्वारा जारी बयान के मुताबिक आगामी 15 मई को नीदरलैंड के हेग स्थित आईसीजे के मुख्यालय में जाधव की फांसी की सजा को रोकने संबंधी मामले में सुनवाई का संयुक्त राष्ट्र के वेब टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. सुनवाई का प्रसारण आईसीजे की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखा जा सकेगा.

इसमें कहा गया है कि वेबटीवी डॉट यूएन डॉट ओआरजी पर 15 मई को भारतीय समयानुसार दिन में डेढ़ बजे से सुनवाई का प्रसारण शुरू हो जाएगा. नई दिल्ली स्थित संयुक्त राष्ट्र सूचना केंद्र ने इसके लिए भारतीय मीडिया संगठनों को भी इस मामले की सुनवाई के प्रसारण की फीड मुहैया कराने का इंतजाम किया है.

(इनपुट भाषा से)
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kulbhushan Jadhav, International Court Of Justice (ICJ), India, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com