विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2023

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामले में सुनवाई 25 जनवरी को

हिंदू सेना के अमीन सर्वे मामले पर शुक्रवार को अदालत में सुनवाई हुई, दोनों पक्षों ने अदालत में अपनी-अपनी दलीलें रखीं

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामले में सुनवाई 25 जनवरी को
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह स्वामित्व मामले में अदालत में सुनवाई चल रही है. हिंदू सेना के अमीन सर्वे मामले पर आज सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अदालत में अपनी-अपनी दलीलें रखीं. अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है.

हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने पूर्व में निर्देश दिए थे. शाही ईदगाह के अमीन सर्वे निरीक्षण रिपोर्ट पर मुस्लिम पक्ष ने ऐतराज जताया था. 

पिछली सुनवाई में मुस्लिम पक्ष के एतराज पर अदालत ने अमीन निरीक्षण पर रोक लगा दी थी. अपर सिविल जज सीनियर डिविजन तृतीय की अदालत में यह सुनवाई हुई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mathura, Sri Krishna Janmabhoomi Shahi Idgah Case, Hearing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com