विज्ञापन

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग का दावा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित का जिक्र

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग का दावा सामने आया है. कुछ बदमाशों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित का जिक्र किया गया है. दिलेर खरकिया फेमस सिंगर के साथ-साथ एक्टर और मॉडल हैं.

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग का दावा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित का जिक्र
हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया पर फायरिंग का दावा
  • हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर फायरिंग का दावा किया गया है.
  • इस मामले से जुड़ी एक कथित पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
  • जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित का जिक्र किया गया है.

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि वह अपनी रेंज रोवर गाड़ी से जब कही जा रहे थे, तब उन पर फायरिंग की गई है. हालांकि यह दावा किया है कि इस घटना में सिंगर बाल-बाल बच गए. इस फायरिंग की जिम्मेदारी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की गई है. जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित का जिक्र भी मिला है. ऐसे में मामले को लेकर अब पुलिस भी अलर्ट हो गई है. 

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल 

पोस्ट में लिखा है 'जय महाकाल. जय श्री राम. राम राम सभी भाइयों को. ये जो आज रात दिलेर खरकिया सिंगर की रेंज रोवर पर फायरिंग हुई है, इसकी जिम्मेदारी में हिमांशु सोनीपत, टायशन विश्वोई, हरि बॉक्सर और हरनाम संधू लेते हैं. इसको मेरे बड़े भाई अनिल पंड़ित ने कॉल करके समझाया था, लेकिन इसको समझ नहीं आ रही थी. अभी तो तेरी गाड़ी के शीशे ही टूटे हैं. अगर तूने हमारी बात नहीं मानी तो अगली बार गोली सीधे तेरी छाती में लगेगी. और बाकी भी जो हमारी कॉल का जवाब नहीं दे रहे या तो लाइन पर आ जाओ, नहीं तुम्हारा भी अंजाम ऐसा ही होगा.' हालांकि एनडीटीवी इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है. 

हरियाणा के फेमस सिंगर हैं दिलेर खरकिया 

दिलेर खरकिया हरियाणा केफेमस सिंगर माने जाते हैं. जो रागिनी कार्यक्रमों की वजह से फेमस हुए थे. 2018 से सिंगर दिलेर खरकिया हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हैं. उनके कई गाने हिट हुए हैं. दिलेर खरकिया हरियाणा के भिवानी जिले से आते हैं. 

पिछले दिनों एक्ट्रेस अंजलि राघव के सॉन्ग प्रोटीन से जुड़ा एक विवाद भी चर्चा में रहा था. जबकि अब उनकी गाड़ी पर फायरिंग करने का दावा किया जा रहा है. दिलेर खरकिया युवाओं के बीच फेमस माने जाते हैं.

ये भी पढ़ेंः 'तीसरी शादी करो वरना...' ज्योतिषी के चक्कर में तबाह हो गया डोसा किंग, कर्मचारी की बेटी पर डाली थी गंदी नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryanvi Singer, Haryanvi Singer Shot, Singer Shot Mohali, Haryana News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com