विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2018

हरसिमरत कौर का दावा, सुषमा स्वराज ने नवजोत सिंह सिद्धू को ‘फटकारा’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर तथा कांग्रेस की पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को सोमवार को विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से फटकार मिली.

Also Read in
हरसिमरत कौर का दावा, सुषमा स्वराज ने नवजोत सिंह सिद्धू को ‘फटकारा’
पिछले दिनों सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा पर काफी विवाद हुआ था.
नई दिल्ली:

पूर्व भारतीय क्रिकेटर तथा कांग्रेस की पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को सोमवार को विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से फटकार मिली, जब सिद्धू ने उनसे मुलाकात कर करतारपुर साहिब गलियारा (कॉरिडोर) खोलने के लिए पाकिस्तान से वार्ता की पहल करने में मदद मांगी. केंद्रीय मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) की नेता हरसिमरत कौर ने दावा किया कि सुषमा स्वराज ने इस मसले को 'गड़बड़ाने' के लिए नवजोत सिंह सिद्धू को फटकार लगाई, और आरोप लगाया कि सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दी गई राजनीतिक मंज़ूरी का 'दुरूपयोग' किया.

पाकिस्तान से लौटे नवजोत सिंह सिद्धू ने जनरल बाजवा को गले लगाने पर दी यह सफाई...

हरसिमरत कौर बादल ने कहा, "विदेशमंत्री ने करतारपुर साहिब गलियारा वार्ता में गड़बड़ करने के लिए नवजोत सिंह सिद्घू को फटकार लगाई... साथ ही निजी दौरे के लिए दी गई राजनीतिक मंज़ूरी का गलत इस्तेमाल कर हमारे सैनिकों की हत्या के लिए ज़िम्मेदार पाकिस्तानी सेनाप्रमुख को गले लगाने के लिए भी सिद्धू को फटकार लगाई गई..." सूत्रों ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू ने एक अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य के साथ विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की थी. सिद्धू ने अपनी पाक यात्रा के दौरान पाकिस्तान सेनाप्रमुख कमर जावेद बाजवा से गले मिलकर विवाद पैदा कर दिया था. (इनपुट भाषा से भी) 

यह भी पढ़ें : गले लगने से पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने नवजोत सिंह सिद्धू से कही थी ये बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navjot Singh Sidhu, Sushma Swaraj, Kartar Sahib
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com