सुषमा स्वराज ने कहा है कि कुलभूषण जाधव के मामले में पैरवी करने के लिए हरीश साल्वे ने सिर्फ एक रुपया फीस ली है.
- गोयल का सवाल - क्या भारत साल्वे से कम फीस लेने वाला वकील नहीं कर सकता था
- स्वराज ने ट्वीट किया, साल्वे ने मामले में अपनी फीस के तौर पर एक रुपये लिए
- जाधव के मामले में साल्वे आईसीजे में भारत की तरफ से वकील हैं
नई दिल्ली:
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में कुलभूषण जाधव मामले में भारतीय पक्ष की पैरवी कर रहे जानेमाने अधिवक्ता हरीश साल्वे ने महज एक रुपये की फीस ली है.
सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, ‘‘ठीक नहीं है..हरीश साल्वे ने इस मामले में अपनी फीस के तौर पर हमसे एक रुपये लिए हैं.’’ उनका ट्वीट संजीव गोयल नामक एक व्यक्ति के ट्वीट के जवाब में आया है. गोयल ने सवाल किया था कि क्या भारत साल्वे से कम फीस लेने वाला कोई अच्छा वकील नहीं कर सकता था.
जाधव के मामले में साल्वे आईसीजे में भारत की तरफ से वकील हैं. पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने कथित जासूसी के मामले में जाधव को मौत की सजा सुनाई थी. इसके खिलाफ भारत ने आईसीजे का रुख किया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kulbhushan Death Sentence, Sushma Swaraj, ICJ On Kulbhushan Jadhav, Harish Salve's Fee, Tweet