विज्ञापन

'राम तेरी गंगा' के लिए राज कपूर की थी पहली पसंद, धर्मेंद्र के साथ डेब्यू, मुस्लिम हो कर अपनाया हिंदू नाम, 41 साल बाद अनिल कपूर के साथ वापसी

खुशबू सुंदर का जन्म 29 सितंबर 1970 को मुंबई में हुआ. उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर हिंदी फिल्मों से करियर शुरू किया और बाद में तमिल सिनेमा की बड़ी स्टार बनीं. चार दशकों से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया.

'राम तेरी गंगा' के लिए राज कपूर की थी पहली पसंद, धर्मेंद्र के साथ डेब्यू, मुस्लिम हो कर अपनाया हिंदू नाम, 41 साल बाद अनिल कपूर के साथ वापसी
'राम तेरी गंगा' के लिए राज कपूर की थी पहली पसंद
नई दिल्ली:

आप सभी फिल्म राम तेरी गंगा मैली हो गई में मंदाकिनी के किरदार से अच्छी तरह से वाकिफ होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए राज कपूर की पहली पसंद मंदाकिनी नहीं बल्कि कोई और एक्ट्रेस थी? जी हां, इस फिल्म में मंदाकिनी की जगह राज कपूर खुशबू सुंदर को लेना चाहते थे लेकिन किसी वजह के कारण उनके हाथ से यह फिल्म निकल गई. तो आइए जानते हैं कौन है खुशबू सुंदर और उनके बारे में कुछ ऐसी बातें जो शायद आपको पता ही नहीं होंगी.

https://www.instagram.com/p/DVG3We8DOJX/

इस वजह से नहं मिल पाई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली हो गई'

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें राम तेरी गंगा मैली हो गई फिल्म के लिए चुना गया है और उनका फोटोशूट भी कराया गया था. लेकिन उस वक्त वह महज 14 साल की थीं. मेकर्स को लगा कि वह भूमिका के लिए काफी छोटी हैं, इसलिए बाद में उन्हें फिल्म से हटा दिया गया.

मुस्लिम  परिवार में जन्मी, फिल्मों में आकर बनी हिंदू

खुशबू का असली नाम नखत खान है. उनका जन्म मुंबई में एक मुस्लिम परिवार में हुआ. फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर खुशबू रख लिया. कम उम्र में ही उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का अनुभव मिल गया था.

धर्मेंद्र के साथ किया था डेब्यू
उन्होंने 1970 के दशक के आखिर और 1980 के दशक की शुरुआत में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया. वे 'द बर्निंग ट्रेन' और 'कालिया' जैसी फिल्मों में नजर आईं. इन फिल्मों ने उन्हें कैमरे के सामने आत्मविश्वास दिया.

इन बड़े सूपरस्टार्स के साथ कर चुकी हैं काम
1988 में उन्होंने तमिल फिल्म Dharmathin Thalaivan से डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ रजनीकांत थे. यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई.इसके बाद उन्होंने कमल हासन और प्रभु जैसे सितारों के साथ भी काम किया. उनकी हिट फिल्मों में Varusham 16, Chinna Thambi, Annamalai और Nattamai शामिल हैं.

अनिल कपूर के साथ आएंगी नजर

बता दें कि खुशबू सुंदर एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. वह अनिल कपूर की मच-अवेटेड  एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' में नजर आएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kushboo Sundar, Kushboo Sundar Tweet, Kushboo Sundar Movies, Kushboo Sundar Raj Kapoor, Ram Teri Ganga Maili
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com