विज्ञापन

Harish Rana News: नहीं रहे पर धड़कता रहेगा हरीश का 'दिल', निधन के बाद माता-पिता ने दान किए बेटे के कई अंग

Harish Rana News: हरीश राणा के निधन के बाद माता-पिता ने बीती शाम दिल्ली के एम्स में निधन के बाद एक साहसिक फैसला लिया है. परिवार हरीश के अंग दान के लिए तैयार हो गए हैं. इस कदम की खूब सराहना भी हो रही है.

Harish Rana News: नहीं रहे पर धड़कता रहेगा हरीश का 'दिल', निधन के बाद माता-पिता ने दान किए बेटे के कई अंग
harish rana news
  • हरीश राणा की 13 साल की जिंदगी दर्द और पीड़ा से भरी रही, जो आज सबको भावुक कर रही है
  • कॉलेज की पढ़ाई के बाद हरीश ने सुनहरे भविष्य के सपने देखे थे, लेकिन उसे निराशा ही मिली
  • हरीश राणा का निधन दिल्ली के एम्स में हुआ, जहां उसके माता-पिता ने अंग दान का साहसिक निर्णय लिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Harish Rana Organ Donated AIIMS Delhi: हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं रहे. 13 साल की बेबसी,दर्द और पीड़ा की ये कहानी आज सबको रुला रही है. जिस हरीश ने कॉलेजी पढ़ाई के बाद सुनहरे भविष्य का सपना देखा था, उसके जीवन में बची तो सिर्फ नाउम्मीदी और अंधकार. माता-पिता ने बीती शाम दिल्ली के एम्स में हरीश राणा के निधन के बाद एक साहसिक फैसला लिया है. परिवार हरीश के अंग दान के लिए तैयार हो गए हैं. इस कदम की खूब सराहना भी हो रही है. 

हरीश के अंग दान के लिए तैयार माता-पिता

हरीश के निधन के बाद से उनके अंग दान की चर्चा हो रही थी. परिवार ने तब फैसला नहीं लिया था. हरीश राणा के निधन के बाद माता-पिता ने मिसाल पेश करते हुए अंग दान कर दिया. हरीश भले अब इस दुनिया में नहीं रहे पर उनके अंग दूसरों का जीवन संवार देंगे.एम्स से जुड़े सूत्रों के अनुसार, हरीश राणा के दो कॉर्निया और हार्ट वाल्व जैसे महत्वपूर्ण टिश्यू दान किए गए हैं.यह अंग एवं टिश्यू दान के क्षेत्र में एक बड़ा और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है. हरीश का मंगलवार शाम 4 बजकर 10 मिनट पर निधन हुआ था.

13 साल पहले हरीश के साथ क्या हुआ था?

साल 2013 में हरीश राणा चंडीगढ़ के एक हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं. हादसा इतना गंभीर हो गया कि उसके बाद से वह 13 साल से कोमा में थे.11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में एम्स को निर्देश दिया था कि वह हरीश को पैलिएटिव केयर में भर्ती करें, ताकि उनका मेडिकल इलाज बंद किया जा सके. कोर्ट ने साफ कहा था कि इलाज एक खास योजना के तहत ही बंद किया जाए, ताकि उनकी गरिमा बनी रहे.
 

यह भी पढ़ें-  नहीं रहे पर धड़कता रहेगा हरीश का 'दिल', बेटे के निधन के बाद माता-पिता ने दान किए दो कॉर्निया और हार्ट वाल्व

यह भी पढ़ें-   अलविदा.. नम आंखों से हरीश राणा को दी जा रही अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com