विज्ञापन

भारी बारिश से पानी-पानी हुआ गुरुग्राम, वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी; घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट

Gurugram Work From Home: गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच प्रशासन ने कंपनियों से कर्मचारियों को कुछ दिनों तक वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की अपील की है.

भारी बारिश से पानी-पानी हुआ गुरुग्राम, वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी; घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट
गुरुग्राम पुलिस ने भारी बारिश के बीच जारी की एडवाइजरी
PTI

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को रुक-रुककर भारी बारिश हुई. बारिश के बाद कई जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिली. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. हर साल की तरह गुरुग्राम का सबसे बुरा हाल रहा. घंटेभर की बारिश के बाद ही शहर के कई रास्तों और इलाके पानी-पानी हो गए. मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने लोगों से वर्क फ्रॉम होम यानी घर से ही काम करने के लिए कहा है.

गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

गुरुग्राम पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, ​गुरुग्राम में लगातार हो रही और आगामी भारी वर्षा को देखते हुए, शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर जलभराव और यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न होने की प्रबल संभावना है. ​नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अनावश्यक यातायात के दबाव को कम करने और सड़क प्रबंधन में स्थानीय प्रशासन की सहायता के लिए, गुरुग्राम पुलिस यह सावधानी परामर्श जारी करती है.

गुरुग्राम पुलिस ने आगे कहा कि ​हम कॉर्पोरेट क्षेत्र और निजी प्रतिष्ठानों से पुरजोर आग्रह करते हैं कि वे अगले कुछ दिनों के लिए अपने कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' (घर से काम करने) की सुविधा प्रदान करें. अनावश्यक वाहनों की आवाजाही कम होने से हमारे ट्रैफिक प्रबंधन दलों को यातायात सुचारू रखने और आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध रूप से चालू रखने में बहुत मदद मिलेगी.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार,कल भी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने इसके लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. वहीं 9 जुलाई को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहेगा. 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है. इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. इसके बाद 11 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार इस दिन आमतौर पर बादल छाए रहेंगे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-नोएडा से लेकर राजस्थान तक भारी बारिश, मॉनसून खूब बरसेगा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Police, Gurugram Rain, Gurugram Rain Advisory, Gurugram Rain Alert, Gurugram Rain Forecast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com