विज्ञापन

गुरुग्राम लैंड स्कैम में बढ़ी रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें, कोर्ट ने 9 आरोपियों को भेजा समन

लैंड स्कैम मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में वाड्रा के वकील ने कोर्ट से कहा था कि ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान नही लेना चाहिए. उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता है.

गुरुग्राम लैंड स्कैम में बढ़ी रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें, कोर्ट ने 9 आरोपियों को भेजा समन
  • रॉबर्ट वाड्रा और अन्य नौ आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने भेजा समन
  • कोर्ट ने सभी आरोपियों को 16 मई को पेश होने का आदेश देते हुए समन जारी किया है
  • वाड्रा के वकील ने कोर्ट में दावा किया कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुरुग्राम:

गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर लैंड स्कैम मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा सहित 9 अन्य लोगों के खिलाफ दायर चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए उन्हें समन जारी किया है. 16 मई को वाड्रा समेत 9 आरोपियों को कोर्ट मे पेश होने का आदेश मिला है.

वाड्रा के वकील ने बचाव में क्या कहा?

लैंड स्कैम मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में वाड्रा के वकील ने कोर्ट से कहा था कि ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान नही लेना चाहिए. उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता है. ईडी ने 17 जुलाई 2025 को रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ हरियाणा के शिकोहपुर भूमि से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चार्जशीट दाखिल की थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com