विज्ञापन

गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक के पास फायरिंग, लग्जरी गाड़ियों के शोरूम के शीशे टूटे, छर्रे लगने से ड्राइवर घायल

Gurugram Firing: एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने बिल्डर की कार पर कई राउंड फायरिंग की. हालांकि वारदात के वक्त गाड़ी में बिल्डर मौजूद नहीं था. गोली उसके ड्राइवर को लग गई. पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र में दहशत फैल गई.

गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक के पास फायरिंग, लग्जरी गाड़ियों के शोरूम के शीशे टूटे, छर्रे लगने से ड्राइवर घायल
गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक के पास फायरिंग
  • गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बिल्डर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की
  • फायरिंग में एक गोली ड्राइवर को लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
  • फायरिंग से लग्जरी गाड़ियों के शोरूम का कांच टूट गया और कई गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हुए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुरुग्राम:

गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इस बात का अंदाजा लग्जरी गाड़ियों के शोरुम पर हुई फायरिंग से लगाया जा सकता है. शनिवार देर शाम बदमाशों ने गाड़ियों के शोरूम बिग बॉय टॉयज पर कई राउंड फायरिंग की. इस घटना से पूरा इलाका दहल गया. मामला हीरो होंडा चौक का है. यहां बाइक सवार बदमाशों का आतंक देखने को मिला. तीन बदमाशों ने हीरो होंडा चौक से गुजर रही बिल्डर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलिया बरसाईं. इस घटना के दौरान एक गोली ड्राइवर को छूते हुए निकल गई. घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

ये भी पढ़ें- युद्ध जारी रखेंगे और ईरानी शासन को जड़ से उखाड़ फेकेंगे... इजरायली पीएम नेतन्याहू की कसम

लग्जरी शोरूम का कांच टूटा

फायरिंग की इस घटना में लग्जरी शोरूम का कांच का दरवाजा टूट गया. साथ ही कई लग्जरी गाड़ियों के भी शीशे टूट गए. मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-37 थाना प्रभारी समेत अपराध शाखा की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है. उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

हिमांशु भाऊ गैंग पर हमले का शक

जानकारी के मुताबिक, बिल्डर को अक्टूबर 2024 में हिमांशु भाऊ गैंग की तरफ से धमकी देकर करोड़ों रुपए की रंगदारी मांगी गई थी।. इस मामले में गुरुग्राम के सेक्टर-37 थाने में FIR भी दर्ज की गई थी. अब एक बार फिर हुई फायरिंग की घटना ने उस मामले को ताजा कर दिया है. हालांकि अब तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. लेकिन इस मामले में एक बार फिर से हिमांशु भाऊ गैंग पर शक जा रहा है. हालांकि सच क्या है ये तो जांच के बाद ही साफ हो सकेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

तीन बदमाशों ने बिल्डर की कार पर की फायरिंग

एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने बिल्डर की कार पर कई राउंड फायरिंग की. हालांकि वारदात के वक्त गाड़ी में बिल्डर मौजूद नहीं था. पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र में दहशत फैल गई. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पास मौजूद शोरूम और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप के मुताबिक, मामले की प्रारंभिक तौर की जांच में आरोपियों की पहचान झज्जर के रहने वाले अतुल, दीपक व नीरज के रूप में हुई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com