गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Elections 2022) के दूसरे फेज की वोटिंग जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Voting) ने अहमदाबाद के राणिप इलाके में निशान पब्लिक स्कूल बने पोलिंग बूथ में मतदान किया. बूथ पर पीएम मोदी को देखते ही मतदाताओं ने खुशी जाहिर की. पीएम ने भी मतदाताओं का अभिवादन स्वीकार किया. बूथ के बाहर आकर पीएम मोदी ने स्याही का निशान भी दिखाया. वोट डालने के बाद पीएम मोदी अपने बड़े भाई सोम मोदी के घर गए, जो पोलिंग स्टेशन के पास में ही है.
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी ने अपना काफिला छोड़ दिया और पैदल ही पोलिंग बूथ की तरफ पहुंचे. यहां उन्होंने आम आदमी की तरह लाइन में लगकर ही वोट डाला. पीएम मोदी ने 2017 और 2019 में इसी स्कूल में वोटा डाला था.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Gujarat polls second phase: PM Modi casts vote in Ahmedabad
— ANI Digital (@ani_digital) December 5, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/EcAkh4vCca
#GujaratAssemblyPolls #PMModi pic.twitter.com/qSXJDBNZc4
इलेक्शन कमीशन और गुजरात के लोगों को दी बधाई
वोटिंग के बाद पीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा- गुजरात, हिमाचल और दिल्ली के मतदाताओं ने देश के नागरिकों का हृदय से अभिनंदन करता हूं. इलेक्शन कमीशन को भी बधाई देता हूं. उन्होंने बहुत शानदार तरीके से पूरे विश्व में भारत के लोकतंत्र की प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाली चुनावी परंपरा विकसित की है. इसका उत्तम उदाहरण इस इलेक्शन में नजर आया. इसके साथ ही उन्होंने गुजरात के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि गुजरात की जनता में सत्य को स्वीकारने का स्वभाव है. इसी स्वभाव के चलते वे लोकतंत्र के इस पर्व में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.
पीएम ने लोगों से की मतदान की अपील
इसके पहले पीएम मोदी ने लोगों से भारी मात्रा में मतदान करने की अपील की. उन्होंने सुबह ट्वीट किया, "गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से युवा और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं."
इसबार गुजरात के लिए पीएम मोदी ने की 31 रैलियां
गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए शुक्रवार (2 दिसंबर) को अपने प्रचार के समापन के साथ 31 से अधिक रैलियों को संबोधित किया और तीन बड़े रोड शो का नेतृत्व किया. पीएम मोदी के जनसंपर्क का एक प्रमुख आकर्षण गुरुवार (1 दिसंबर) को अहमदाबाद में उनका रोड शो था, जिसे बीजेपी के सूत्रों ने देश में ‘‘सबसे लंबा और सबसे बड़ा'' बताया. उन्होंने दावा किया कि यह लगभग 50 किलोमीटर का रोड शो था और शहर की 13 विधानसभा सीट और गांधीनगर की एक विधानसभा सीट से होकर गुजरा.
बता दें कि अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर सहित गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर सुबह आठ बजे से मतदान आरंभ हुआ. इन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे. इस चरण में 69 महिलाओं सहित कुल 833 उम्मीदवार चुनाव-मैदान में हैं. दोनों चरणों के लिए डाले गए वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी.
ये भी पढ़ें:-
गुजरात चुनाव : प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान का आह्वान किया
Live Updates: गुजरात में दूसरे चरण और पांच राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं